✕

होम / बिजनेस / चीन के इस फैशन ब्रैंड को भारत लाएंगे मुकेश अंबानी, Myntra, Zudio की बढ़ेंगी मुश्किलें!

चीन के इस फैशन ब्रैंड को भारत लाएंगे मुकेश अंबानी, Myntra, Zudio की बढ़ेंगी मुश्किलें!

रिलायंस रिटेल वेंचर्स चीन के फैशन ब्रैंड शीन को एक लाइसेंसिंग समझौते के तहत भारत में लाने जा रहा है. रिलायंस रिटेल को शीन ब्रैंड का नाम और प्रोडक्ट्स को बेचने का अधिकार मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) चीन के फैशन ब्रैंड शीन (Shein) को भारत लाने की तैयारी में हैं. यह कदम दोनों कंपनियों के बीच 1 साल पहले हुए समझौते का नतीजा है. तो चलिए जानते हैं शीन के भारत आने से किसे फायदा और किसे नुकसान?

दुनिया की सबसे बड़ी फैशन कंपनियों में शामिल शीन 
रिलायंस रिटेल शीन के प्रोडक्‍ट को अपने रिलायंस ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचेगी. आपको बता दें, शीन दुनिया की सबसे बड़ी फैशन कंपनियों में से एक है. इसके 150 से ज्‍यादा देशों में ग्राहक हैं. सोशल मीडिया पर इसके 25 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं. 2023 में शीन का मुनाफा 2 अरब डॉलर से ज्‍यादा रहा और कंपनी ने तकरीबन 45 अरब डॉलर का माल बेचा.

इन भारतीय कंपनियों को मिलेगी टक्कर
रिलायंस शीन को ऐसे समय में भारत लेकर आ रही है, जब भारत में फैशन मार्केट तेजी से आगे बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2031 तक भारत का फैशन बाजार 50 अरब डॉलर से भी ज्‍यादा का हो जाएगा. ऐसे में शीन का भारत आना मौजूदा कंपनियों जैसे Myntra और टाटा ग्रुप के Zudio की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

दोनों कंपन‍ियों के ल‍िए फायदे का सौदा
आपको बता दें, 2020 में भारत-चीन सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने शीन समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से शीन भारत में अपना बिजनेस दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही थी. अब रिलायंस के साथ यह डील शीन को भारत में प्रोडक्शन शुरू करने में भी मदद करेगी. इससे न सिर्फ शीन का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि भारत से कपड़ों के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा शीन रिलायंस रिटेल को 25,000 से अधिक MSME के नेटवर्क को इंटीग्रेट करने के लिए तकनीक और विशेषज्ञता भी प्रदान करेगी, जिससे भारत से एक समानांतर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनेगी.

रिलायंस का ही रहेगा दबदबा
इस साझेदारी में दबदबा रिलायंस रिटेल का ही रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक और नियंत्रण रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी के पास रहेगा. प्लेटफॉर्म को भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट किया जाएगा और प्लेटफॉर्म का सारा डेटा भारत में ही रहेगा, जिस पर शीन का कोई अधिकार नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें-किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक उठा सकते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

भारत से कपड़ों से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिमी फैशन ट्रेंड्स के साथ कदमताल मिलाने और उन्हें जल्दी से भारतीय बाजार में लाने के लिए रिलायंस रिटेल चुनिंदा यूरोपीय शहरों में बुटीक स्टूडियो स्थापित कर रही है. इन स्टूडियो का संचालन रिलायंस रिटेल के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी करेगी. इस व्यवस्था में शीन का कोई इक्विटी निवेश नहीं है. रिलायंस और शीन के बीच लाइसेंसिंग समझौते के तहत शीन अपने ग्‍लोबल ऑपरेशन के लिए आपूर्ति स्रोत के रूप में भारत का लाभ उठाएगी. इससे देश से कपड़ों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. समझौते के तहत शीन को भारतीय कंपनी के मुनाफे का एक हिस्सा लाइसेंस शुल्क के रूप में दिया जाएगा. शीन को कोई भी भुगतान केवल भारतीय कंपनी के मुनाफे से ही किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.