होम / बिजनेस / ‘क्रिकेटर’ अंबानी अब ‘फुटबॉलर’ भी बनेंगे, खरीदने जा रहे हैं ये मशहूर क्लब!

‘क्रिकेटर’ अंबानी अब ‘फुटबॉलर’ भी बनेंगे, खरीदने जा रहे हैं ये मशहूर क्लब!

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल में भी पैसा लगाने जा रहे हैं. उनकी नजर इंग्लैंड के लिवरपूल क्लब पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्पोर्ट्स में अब बेशुमार पैसा है और फुटबॉल इस मामले में सबसे आगे है. यही वजह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फुटबॉल में भी हाथ आजमाना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल FC को खरीद सकते हैं. फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (FSG) इस मशहूर को क्लब को बेचने के लिए तैयार हो गया है. लिवरपूल की डील कम से कम 381 अरब रुपए में हो सकती है. FSG की तरह से गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली इस डील को फाइनल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. 

पहले भी की थी कोशिश
वैसे, यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी ने लिवरपूल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. 2010 में भी ऐसी खबर आई थी. उस वक्त यह भी कहा गया था कि सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रतो रॉय भी इस दौड़ में शामिल हैं. दोनों लिवरपूल में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी. हालांकि, बाद में लिवरपूल के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी क्रिस्टियन पर्सलो ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था. 

इनसे हो सकता है मुकाबला
बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने लिवरपूल के बारे में जानकारी मांगी है. हालांकि, इस फुटबॉल क्लब को अपना बनाने की उनकी राह आसान नहीं होगी, क्योंकि इस दौड़ में मिडिल ईस्ट और USA की कुछ कंपनियां भी शामिल हैं. भारत में क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी है, लेकिन फुटबॉल के चाहने वालों की भी कमी नहीं है. माना जा रहा है कि अंबानी का यह कदम भारत में फुटबॉल का तेजी से प्रसार करने में मददगार साबित होगा. 

क्यों बिक रही है लिवरपूल?
लिवरपूल FC की बात करें तो इसने स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. इसे इंग्लैंड के सबसे सफल फुटबॉल क्लबों में गिना जाता है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आखिर FSG इसे क्यों बेच रहा है? दरअसल, Manchester City ने पिछले कुछ वक्त में सबका ध्यान आकर्षित किया है. कहा जा रहा है कि FSG अब Manchester City के साथ प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ है, इसलिए वह इस फुटबॉल क्लब को बेच रहा है. यदि सबकुछ ठीक रहा, तो मुकेश अंबानी इस टीम के नए मालिक बन सकते हैं.

फुटबॉल में पैसा ही पैसा
अंबानी स्पोर्ट्स से अपने रिश्ते को लगातार मजबूत कर रहे हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के नाम से उनके पास पहले से ही टीम है. इसके अलावा, उनके पास साउथ अफ्रीका T20 लीग और UAE T20 लीग में एक-एक टीम है. वहीं, यूएई टी20 लीग में भी उनकी एक टीम एमआई एमिरेट्स है. इसके अलावा वह भारत में इंडियन सुपर लीग के आयोजन में मदद करते हैं. दरअसल, फुटबॉल में मौजूद पैसा उद्योगपतियों को आकर्षित कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, फुटबॉल की 600 बिलियन डॉलर का ग्लोबल मार्केट वैल्यू है. फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीट्स की लिस्ट (2022) में तीन फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं. Lionel Messi 130, मिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले, Cristiano Ronaldo 115 मिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे और Neymar 95 मिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं. जाहिर है, जब खिलाड़ी लाखों-करोड़ों में कमाते हैं, तो टीम मालिकों की कमाई भी अच्छी-खासी होती होगी. यही वजह है कि मुकेश अंबानी लिवरपूल में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago