✕

होम / बिजनेस / कब हो रही है Jio Financial Services की लिस्टिंग? इस दिन मिल जाएगा जवाब! 

कब हो रही है Jio Financial Services की लिस्टिंग? इस दिन मिल जाएगा जवाब! 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने ही अपने फाइनेंशियल कारोबार का डीमर्जर किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग कर दिया है, लेकिन अस्तित्व में आई नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की लिस्टिंग को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अब लग रहा है कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम सभा (AGM) 28 अगस्त को होगी और माना जा रहा है कि इसी में मुकेश अंबानी बताएंगे कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर बाजार में कब लिस्ट होने वाली है.

मिलने वाला है डिविडेंड
रिलायंस ने हाल में जून तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था और इस दौरान प्रति शेयर नौ रुपए का डिविडेंड देने की घोषणा की गई थी. रिलायंस ने एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के लिए 21 अगस्त रेकॉर्ड डेट फिक्स की है. बता दें कि रिलायंस की AGM का निवेशकों को इंतजार रहता है, क्योंकि अक्सर अंबानी इसमें कोई न कोई बड़ी घोषणा जरूर करते हैं. रिलायंस ने पिछले महीने ही अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस का डीमर्जर पूरा किया था. इसके बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को सेंसेक्स और निफ्टी-50 में टेंपररी एंट्री दी गई है.

ग्रोथ प्लान पर होगी बात
AGM में अंबानी ग्रोथ प्लान के बारे में भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इसके साथ ही उनके रिटेल और टेलीकॉम कारोबार को लेकर भी कोई ऐलान करने की उम्मीद है. गौरतलब है कि अंबानी के रिलायंस रिटेल में कुछ हिस्सेदारी बेचने की भी खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) रिलायंस रिटेल में कुछ हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है. QIA रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में एक अरब डॉलर निवेश करके एक करीब 1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर सकती है. दोनों पक्षों में बातचीत शुरुआती चरण में है. ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या इसे लेकर AGM में कोई घोषणा होती है.

ऐसा है शेयर बाजार में हाल
पिछले साल की तरह इस बार भी रिलायंस की AGM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें, तो फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस अलग करने बाद इसमें कुछ गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब इसमें तेजी का रुख लौट आया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.30% के उछाल के साथ 2,508 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, इसके बीते 5 दिन और 1 महीने के आंकड़े नेगेटिव हैं. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल     
2,856 रुपए है. यानी इस लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को नए रिकॉर्ड पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी होगी.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago