होम / बिजनेस / क्या Mukesh Ambani बनेंगे Paytm के तारणहार, सामने आई ये बड़ी खबर!

क्या Mukesh Ambani बनेंगे Paytm के तारणहार, सामने आई ये बड़ी खबर!

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से पेटीएम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. आने वाले दिनों में कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद Paytm के मुश्किल दिनों की शुरुआत हो गई है. इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि आरबीआई Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस भी रद्द कर सकता है. इस बीच, इस पूरे मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की एंट्री की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस अपने वॉलेट कारोबार को बेचने के लिए अंबानी से बात कर रही है. इसके अलावा, पेटीएम HDFC बैंक से भी संपर्क में है. हालांकि, किसी भी कंपनी ने फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

शेयरों में आई तेजी 
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के साथ वन 97 कम्युनिकेशंस की बातचीत चल रही है. इस खबर के सामने आते ही सोमवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में शानदार बढ़ोत्तरी देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर  13.71% की तेजी के साथ 288.60 रुपए पर पहुंच गए थे. मालूम हो कि पिछले साल रिलायंस ने अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग किया था, जिससे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अस्तित्व में आई थी. अगस्त 2023 में इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी. 

मुश्किल भरे होंगे दिन 
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की टीम जियो फाइनेंशियल और एचडीएफसी बैंक के साथ बातचीत कर रही है. संभव है कि जियो फाइनेंशियल बड़े बेलआउट के हिस्से के रूप में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अधिग्रहण का प्रस्ताव रख दे. आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ग्राहक खातों में किसी भी जमा या क्रेडिट को स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में Paytm को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में विजय शेखर शर्मा की यही कोशिश होगी कि 
रिलायंस या HDFC में से किसी के साथ डील फाइनल हो जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

17 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

41 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

17 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

41 minutes ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago