✕

होम / बिजनेस / दौलत ही नहीं रुतबा भी घटा, अंबानी पर भारी रहा मंगल; लेकिन अडानी के चेहरे पर खुशी 

दौलत ही नहीं रुतबा भी घटा, अंबानी पर भारी रहा मंगल; लेकिन अडानी के चेहरे पर खुशी 

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में मंगलवार को उथल-पुथल दिखाई दी. जहां कुछ अरबपतियों की दौलत का पहाड़ दरका, तो कुछ ने खूब कमाई की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के लिए मंगलवार अमंगल साबित हुआ. इस दौरान उन्होंने न केवल दौलत गंवाई बल्कि दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उनका रुतबा भी कुछ कम हो गया. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे उम्मीद अनुरूप नहीं आने से कल कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इसके चलते अंबानी को ही एक दिन में 2 अरब डॉलर का फटका लग गया और वह लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक गए.    

प्रॉफिट में आई गिरावट
मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही में खास अच्छी नहीं रही. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत गिर गया है. इस वजह से कल कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए. बीते पांच कारोबारी सत्रों में यह शेयर 3.34% लुढ़क चुका है. इससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी प्रभावित हुई है. वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 14वें पायदान से खिसककर 15वें स्थान पर आ गए हैं.

अडानी की दौलत बढ़ी 
दूसरी तरफ, गौतम अडानी के लिए मंगलवार शुभ रहा. उन्होंने अपने दौलत के पहाड़ में 266 मिलियन डॉलर जोड़े. अब उनकी नेटवर्थ बढ़कर 99.2 अरब डॉलर हो गई है. अंबानी और अडानी के बीच दौलत का फासला लगातार घट रहा है. पिछले साल आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद यह फासला काफी बढ़ गया था, लेकिन अडानी ने शानदार तरीके से कमबैक किया है.  वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 18वें पायदान पर हैं.    

बर्नार्ड अर्नाल्ट को झटका
वहीं, कभी नंबर 1 रईस का तमगा हासिल करने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट को पिछले 24 घंटों में बड़ा झटका लगा है. उन्हें 3.46 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास अब 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ है और वह लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं. इस दौरान, एलन मस्क और जेफ़ बेजोस दोनों की संपत्ति में उछाल आया है. मस्क 241 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं और  नंबर 2 की कुर्सी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के पास है. उनकी कुल दौलत अब 211 अरब डॉलर हो गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.