होम / बिजनेस / Gautam Adani से आगे निकलकर एक बार फिर टॉप पर पहुंचे Mukesh Ambani!

Gautam Adani से आगे निकलकर एक बार फिर टॉप पर पहुंचे Mukesh Ambani!

हरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने आज 360 वन वेल्थ हरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) मुकेश अंबानी (Mukesh-Ambani) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में मुकेश अंबानी ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) को पछाड़ दिया है और वो एक बार फिर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं. 

RIL है सबसे आगे
हरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 द्वारा की गई रिसर्च की मानें तो हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में कमी देखने को मिली है. हरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने आज 360 वन वेल्थ हरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 जारी की है. यह 12वीं बार होगा जब भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की वार्षिक रैंकिंग की जायेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने पिछले एक दशक के दौरान 150 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा की राशि इन्वेस्ट की है. आपको बता दें कि भारत में मौजूद अन्य किसी भी कॉर्पोरेशन ने ऐसा नहीं किया है.

4 गुना बढ़ी Mukesh Ambani की संपत्ति
इतना ही नहीं, पिछले एक दशक के दौरान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में लगभग 4 गुना बढ़ोत्तरी हुई है. 2014 में मुकेश अंबानी के पास 1,65,100 रुपए की संपत्ति हुआ करती थी जबकि 2023 में यह संपत्ति बढ़कर 8,08,700 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी. गौतम अडानी इस वक्त भारत के दूसरे अमीर व्यक्ति के स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वक्त उनके पास लगभग 4,74,800 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद है. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawaalla) भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर बने हुए हैं और उनके पास इस वक्त 2,78,500 करोड़ रुपयों की संपत्ति मौजूद है.

ये नाम भी हैं भारत के सबसे अमीर
HCL के शिव नादर (Shiv Nadar) भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर बने हुए हैं और उनके पास इस वक्त 2,28,900 करोड़ रुपयों की संपत्ति मौजूद है और उनके बाद लिस्ट में अगला नाम गोपीचंद हिंदुजा और उनके परिवार का है और उनके पास 1,76,500 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद है. सन फार्मा (Sun Pharmaceuticals) के फाउंडर और अध्यक्ष दिलीप संघवी भारत के छठे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर बने हुए हैं और उनके पास 1,64,300 करोड़ रुपयों की संपत्ति मौजूद है.
 
यह भी पढ़ें: Bank Of Baroda इकट्ठा करेगा 10,000 करोड़ रुपए, स्टॉक में हुई वृद्धि!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

18 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

18 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago