होम / बिजनेस / Mukesh Ambani ने Youtube से मिलाया हाथ, यूजर्स को 2 साल तक फ्री मिलेगी ये सर्विस

Mukesh Ambani ने Youtube से मिलाया हाथ, यूजर्स को 2 साल तक फ्री मिलेगी ये सर्विस

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर कर रही है. ये सब्सक्रिप्शन दो साल के लिए दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपके पास Jio AirFiber या फिर JioFiber कनेक्शन है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ यूट्यूब सब्सक्रिप्शन (YouTube Premium) का सब्सक्रिप्शन सर्विस दे रही है. तो आइए जानते हैं इस ऑफर का फायदा आप कैसे उठा सकते हैं?  

इन प्लांस के साथ मिलेगा ऑफर का लाभ

बता दें. इस ऑफर का फायदा केवल जियो ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ही मिलेगा. इस ऑफर को चुनिंदा JioFiber और Jio AirFiber प्लान्स के साथ दिया जा रहा है. कंपनी के अनुसार जियोफाइबर और एयरफाइबर यूजर्स को 888 रुपये, 1199 रुपये, 1499 रुपये, 2499 रुपये और 3499 रुपये वाले प्लान के साथ ही ऑफर का फायदा मिलेगा. इन प्लान्स के अलावा अगर आप बाकी किसी भी प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको यूट्यूब प्रीमियम का बेनिफिट नहीं मिलेगा. यूट्यूब की प्रीमियम सर्विस के साथ एड-फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस, ऑफलाइन वीडियो डाउनलोड, बैकग्राउंड प्ले और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम का फ्री एक्सेस यूजर्स को दिया जाएगा.

ऑफर का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम
ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर बताए गए किसी भी एक प्लान को चुनना होगा. प्लान खरीदने के बाद माय जियो अकाउंट में लॉग-इन करें. इसके बाद ऐप या फिर वेबसाइट पर यूट्यूब प्रीमियम बैनर पर क्लिक करें. इसके बाद अपने यूट्यूब अकाउंट में साइन-इन करें और अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले यूट्यूब अकाउंट क्रिएट करें. इसके बाद आप दो सालों तक फ्री यूट्यूब प्रीमियम प्लान का लुत्फ उठा पाएंगे.

इतनी है YouTube Premium सब्सक्रिप्शन 
यूट्यूब प्रीमियम के मंथली प्लान की कीमत 159 रुपये और एनुअल प्लान की कीमत 1490 रुपये है. इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी आप लोगों को 2980 रुपये का फायदा फ्री में दे रही है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago