✕

होम / बिजनेस / देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, LIC का टूटेगा रिकॉर्ड!

देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, LIC का टूटेगा रिकॉर्ड!

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम जल्द घरेलू शेयर बाजार में अपना भारी-भरकम आईपीओ लेकर आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सबसे शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी जल्द ही देश का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस महीने के शुरुआत में रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का ऐलान किया है साथ ही 5 जी बिजनेस को भी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं. जिसके बाद से मार्केट एक्सपर्ट्स यह कयास लगा रहे हैं कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम अगले साल के शुरुआती महीनों में आईपीओ ला सकती है. यह आईपीओ भारत का सबसे बड़ा IPO होने की उम्मीद है.

रिलायंस जियो के IPO की तैयारी

खबरों की मानें तो आईपीओ बाजार में तेज हुई गतिविधियों के बीच अब देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी भी रेस में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट में आईपीओ के साइज को लेकर भी इशारा किया गया है और कहा गया है कि वह 55 हजार करोड़ रुपये से भी बड़ा हो सकता है.

इतना बड़ा हो सकता है जियो आईपीओ

रिलायंस जियो के प्रस्तावित आईपीओ की बात करें तो एनालिस्ट मान रहे हैं कि इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में स्थिति साफ हो सकती है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम इस साल अगस्त में होने वाली है. जेफरीज के अनुसार, टैरिफ हाइक और 5G मनीटाइजेशन के बाद जियो की वैल्यू बढ़कर 11.11 लाख करोड़ रुपये हो गई है. अगर कंपनी कम से कम 5 फीसदी हिस्सा भी आईपीओ में बेचती है तो उसका साइज 55,500 करोड़ रुपये हो सकता है.

सालाना बैठक में उठेगा पर्दा!

कुछ एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि अगले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की होने वाली सालाना बैठक में इस बात से पर्दा उठ सकता है. अमेरिका स्थित विलियम ओ' नील एंड कंपनी की इंडियन यूनिट के चीफ इक्विटी रिसर्च मयूरेश जोशी ने कहा, "टेलीकॉम इंडस्ट्री लीडर कंपनी के निकट भविष्य में बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए मंच तैयार है." मयूरेश जोशी और अन्य एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जाहिर की है कि टैरिफ प्लान में इजाफा और 5जी बिजनेस से मिलने वाले पैसे से आने आगामी क्वाटर में जियो की पर यूजर रेश्यो इनकम (एआरपीयू) में उछाल आएगा.

अब तक सबसे बड़ा IPO ला सकता है Jio

हालिया बढ़ोतरी और मॉनिटाइजेशन के बाद जियो की वैल्यूएशन करीब 11.11 लाख करोड़ रुपये है. इस वैल्यूएशन पर जियो का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू हो सकता है. मौजूदा नियमों के अनुसार, 1 लाख करोड़ रुपये या उससे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनियों को IPO में कम से कम 5% हिस्सेदारी बेचनी होगी. मतलब मौजूदा वैल्यूएशन के आधार पर Jio की शेयर बिक्री 55,500 करोड़ रुपये की हो सकती है. भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ LIC का रहा है. साल 2022 में कंपनी ₹21,000 करोड़ का इश्यू लेकर आई थी. हुंडई इंडिया ने पिछले महीने 17.5% हिस्सेदारी बेचकर ₹25,000 करोड़ जुटाने के लिए आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मांगी थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.