होम / बिजनेस / दिवालिया हो चुकी कर्ज में डूबी इस कंपनी को अपना बनाना चाहते हैं अंबानी और अडानी 

दिवालिया हो चुकी कर्ज में डूबी इस कंपनी को अपना बनाना चाहते हैं अंबानी और अडानी 

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी उन 15 बोलीदाताओं में शामिल हैं, जिन्होंने फ्यूचर रिटेल के अधिग्रहण में रुचि दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक कर्ज में डूबी कंपनी को अपना बनाने के लिए मुकेश अंबानी और गौतम अडानी आमने-सामने हैं. दोनों अरबपतियों ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. बिग बाजार रिटेल (Big Bazar) चेन की पैरंट कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड दिवालिया घोषित हो चुकी है. कंपनी पर इतना कर्ज है, जिसे चुका पाना उसके लिए मुमकिन नहीं है. बैंक ऑफ इंडिया ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में याचिका दायर करते हुए FRL के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने की अपील की थी, जिसे NCLT ने स्वीकार कर लिया था. 

ये कंपनी भी दौड़ में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की कंपनी उन 15 बोलीदाताओं में शामिल हैं, जिन्होंने फ्यूचर रिटेल की संपत्ति हासिल करने के लिए अपनी रुचि पत्र (EoI) भेजे हैं. इसके अलावा, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स, ओपी जिंदल ग्रुप की नलवा स्टील एंड पावर, शालीमार कॉरपोरेशन सहित कुछ अन्य कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हैं. यानी एक बार फिर से अंबानी और अडानी सामने आ गए हैं.

लगातार बढ़ रही थी परेशानी
अक्टूबर में ही फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के लिए रुचि पत्र जमा करने की समयसीमा करीब दो हफ्ते बढ़ाकर तीन नवंबर कर दी गई थी. खबरों के अनुसार, संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची 20 नवंबर 2022 को प्रकाशित की जाएगी और समाधान योजना जमा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2022 है. फ्यूचर रिटेल पिछले काफी समय से परेशानियों का सामना कर रही थी, कंपनी पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते उसे दिवालिया घोषित किया गया. 

कंपनी पर भारी-भरकम कर्जा 
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड समय पर 5,322.32 करोड़ रुपए अदा नहीं कर सकी थी, उस पर बैंक ऑफ इंडिया का सबसे ज्यादा कर्ज है. इसके अलावा, कंपनी अमेजन द्वारा शुरू की गई कानूनी के चलते भी काफी परेशानी से गुजरी है. दरअसल, अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) नहीं चाहती थी कि फ्यूचर रिटेल को दिवालिया घोषित किया जाए. उसने इसे बैंक और कंपनी की मिलीभगत करार दिया था. अमेजन ने दिवालिया प्रक्रिया रोकने के लिए NCLT में अपील की थी, उसने कहा था कि अभी इस मामले में RFL को दिवाला घोषित करने की कार्रवाई शुरू करने से उसके अधिकारों के साथ ‘समझौता’ होगा, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. 

क्या था Amazon से विवाद?
रिटेल बाजार में पकड़ बनाने के लिए फ्यूचर समूह ने अगस्त 2020 में फ्यूचर रिटेल के अधिग्रहण के लिए रिलायंस के साथ 24,713 करोड़ रुपए की डील की थी, लेकिन अमेजन ने पुराने समझौता का हवाला देते हुए इसपर एतराज जताया, जिससे यह सौदा कानूनी लड़ाई में फंस गया. दरअसल, इसके पीछे अमेजन और फ्यूचर समहू के बीच अगस्त 2019 में हुई डील थी. उस समय अमेजन ने फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर कूपंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. यह डील 1431 करोड़ रुपए में फाइनल हुई थी और फ्यूचर कूपंस की फ्यूचर रिटेल में 9.8 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा 2019 की डील में इस बात पर सहमति बनी थी कि अगले 3-10 साल के भीतर अमेजन, फ्यूचर रिटेल की हिस्सेदारी खरीदने की हकदार होगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago