✕

होम / बिजनेस / MSME को अब और मिलेगी रफ्तार, SBI से अब सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लोन

MSME को अब और मिलेगी रफ्तार, SBI से अब सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लोन

एसबीआई की तरफ से शुरू क‍िये गए MSME सहज के जर‍िये छोटे कारोबार‍ियों को 15 म‍िनट के अंदर लोन की सुव‍िधा म‍िल सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपका अकाउंट एसबीआई (SBI) में है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने छोटे और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए वेब-बेस्‍ड ड‍िज‍िटल ब‍िजनेस लोन सॉल्‍यूशन मुहिम की शुरुआत की है. यह 'MSME सहज - एंड टू एंड डिजिटल इनवॉइस फाइनेंसिंग' नामक सुविधा है. इसका मकसद MSME को कम से कम समय में लोन देना है. बैंक का दावा है क‍ि इस प्रोसेस में लोन के लिए आवेदन करने, पेपर जमा करने और लोन राशि मिलने तक का काम 15 मिनट के अंदर पूरा हो जाएगा. इतना ही नहीं इसमें क‍िसी की मदद की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

इस वजह की गई शुरुआत

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस सुविधा के बारे में बताया है कि इसकी पेशकश लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उपक्रमों (MSMEs) की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है. यह एक वेब-बेस्ड सॉल्यूशन है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई की वित्तपोषण की जरूरतों को तेजी व सहजता के साथ पूरा करना है. एसबीआई की इस मुहिम के तहत छोटे उद्यमी आसानी से अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.

सिर्फ 15 मिनट में 1 लाख तक का लोन

एसबीआई की इस सुविधा का लाभ वैसे उपक्रम उठा सकेंगे, जो जीएसटी के तहत पंजीकृत होंगे. उन्हें एमएसएमई सहज सुविधा के तहत जीएसटी रजिस्टर्ड इनवॉयस के अगेंस्ट सिर्फ 15 मिनट में 1 लाख रुपये तक के लोन मिलेंगे. इसकी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी. इसमें उन एमएसएमई को भी वित्तीय सहायता मिल पाएगी, जिन्होंने पहले से एसबीआई से कभी लोन नहीं लिया है.

इन ग्राहकों को ऐप से मिलेगी सुविधा

एमएसएमई सहज सुविधा का लाभ उठाने के लिए सोल प्रोपरायटर होना और संतोषजनक करेंट अकाउंट होना पर्याप्त है. वहीं जो लोग पहले से एसबीआई एमएसएमई के ग्राहक हैं, वे योनो एसबीआई मोबाइल ऐप के जरिए एमएसएमई सहज का लाभ उठा सकते हैं. एसबीआई की एमएसएमई सहज सुविधा के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता शॉर्ट टर्म लोन के रूप में होगी.

SBI को MSME सहज से मिलेंगे 3 लाभ

पहला लाभ- एमएसएमई को कम समय में पूंजी उपलब्ध होगी. उन्हें एमएसएमई सहज सुविधा में सिर्फ 15 मिनट में लोन मिल जाएगा. इससे वे तात्कालिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. 
दूसरा फायदा- इस सुविधा से वैसे ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी, जिन तक एसबीआई की पहुंच नहीं हो पाई थी. 
तीसरा फायदा- इस सुविधा से एसबीआई को डिजिटल बैंकिंग को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.