होम / बिजनेस / MP Budget: युवाओं से नौकरियों का वादा, 'बहनों' का खास ख्याल, जानें क्या है MP के बजट में?  

MP Budget: युवाओं से नौकरियों का वादा, 'बहनों' का खास ख्याल, जानें क्या है MP के बजट में?  

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार ने शासकीय सेवा में एक लाख से अधिक नई नियुक्तियां देने का अभियान शुरू किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है. राज्य सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे के बीच बजट प्रस्तुत किया. सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार के चौथे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है. बजट में किसी नए कर (Tax) की घोषणा नहीं की गई है. वित्त मंत्री ने अपने बजट में महिलाओं और छात्राओं का खास ख्याल रखा है. उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे.

आश्रित न रहें महिलाएं
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं, परिवार में नेतृत्व करने की भूमिका में आएं. इसके साथ ही महिलाएं स्वयं की जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से अन्य किसी पर आश्रित न रहें. लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इस योजना के तहत अब तक 44 लाख से अधिक लाड़लियों को लाभ मिल चुका है. बजट में इस योजना के लिए 929 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. वहीं, महिला स्व-सहायता समूहों के लिए 660 करोड़, आहार अनुदान योजना के लिए 300 करोड़, सीएम लाड़ली बहना योजना के लिए आठ हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी बजट में किया गया है.

छात्राओं को मिलेगी ई-स्कूटी 
वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि कॉलेजों में टॉप करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी. देवड़ा ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ जल्द दिलवाने के लिए पेंशन नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है. अनुकंपा नियुक्ति के लिए परिवार की विवाहित पुत्री को भी पात्रता दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि खेल विभाग के लिए 738 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है. सरकार स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देगी. इसके अलावा 109 रेलवे ओवर ब्रिज सहित 354 पुल बनेंगे. पुल और सड़कों के लिए बजट में 10154 करोड़ का प्रावधान है.

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 710 करोड़
बजट में सीएम सनराइज स्कूलों के लिए 3 हजार 230 करोड़ रुपए का प्रावधान है. इसके अलावा चुनिंदा मंदिरों के विकास के लिए 358 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जाएगी. जगदीश देवड़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश का कुल बजट 3.14 लाख करोड़ का है, जो पिछले साल 2.79 लाख करोड़ रुपए का था. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शासकीय सेवा में एक लाख से अधिक नई नियुक्तियां देने का अभियान शुरू किया है. भोपाल में संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बनेगा, जिसमें हर साल छह हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में भी स्किल सेंटर खोले जाएंगे. 2022-23 में सभी जिलों में 432 रोजगार मेलों का आयोजन किया. इसके साथ ही 200 युवाओं को जापान भेजा जाएगा. देवड़ा ने कहा कि इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार ने 710 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. इसी साल दोनों शहरों में मेट्रो का ट्रायल शुरू होने की योजना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago