✕

होम / बिजनेस / Mouri Tech ने ₹1,500 करोड़ के IPO के लिए फिर से दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानिए पूरा प्लान

Mouri Tech ने ₹1,500 करोड़ के IPO के लिए फिर से दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानिए पूरा प्लान

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, ICICI सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल इसके पब्लिक इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी 50 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईटी क्षेत्र की कंपनी मौरी टेक (Mouri Tech) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दोबारा अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. कंपनी इस बार 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2024 में भी डीआरएचपी दाखिल किया था. इस आईपीओ का फेस वैल्यू प्रति शेयर 10 रुपये रखा गया है. इसमें 250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा.

प्रमोटर और अन्य शेयरधारक बेचेंगे अपने शेयर

ओएफएस के तहत प्रमोटर और अन्य शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे. प्रमोटर सुजय पटुरु 726.30 करोड़ रुपये और अनिल रेड्डी येरामरेड्डी 370.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. इसके अलावा श्रीनिवासु राव संदका व अन्य शेयरधारक 153.10 रुपये करोड़ के शेयर बाजार में उतारेंगे. कंपनी ने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ विचार-विमर्श के बाद 50 करोड़ रुपये तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट की योजना भी रखी है. यदि यह प्लेसमेंट पूरा होता है, तो तदनुसार फ्रेश इश्यू का आकार घटाया जाएगा. फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी अमेरिकी सहायक इकाई एमटी यूएसए में निवेश, कर्ज चुकाने, अनएक्वायर्ड कंपनियों के अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी.

किसे मिलेगा कितना इश्यू

यह इश्यू बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के तहत लाया जाएगा. इसमें 50% हिस्सेदारी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित होगी, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) और 35% खुदरा निवेशकों को दी जाएगी. नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है. इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और बीएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है.

क्या करती है कंपनी?

मौरी टेक एक आईटी सॉल्यूशन और सर्विस प्रोवाइडर है, जो "AI First" अप्रोच के साथ काम करती है. कंपनी का फोकस इंटेलिजेंट एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (iERP) और एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी सेवाओं पर है. कंपनी चार मुख्य क्षेत्रों में सेवाएं देती है: iERP, एंटरप्राइज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज और प्रोग्राम मैनेजमेंट. कंपनी के पास अपने खुद के बनाए गए डिजिटल एसेट्स हैं, जिनमें टेम्प्लेट्स, फ्रेमवर्क्स, टूल्स, इंडस्ट्री मैप्स, बेस्ट प्रैक्टिसेज और मेथडोलॉजीज़ शामिल हैं.

देश ही नहीं विदेश में भी है कारोबार

घरेलू स्तर पर, यह हैदराबाद (तेलंगाना), बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), कोल्हापुर (महाराष्ट्र) और इंदौर (मध्य प्रदेश) में स्थित है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, इसके कार्यालय अमेरिका में इरविंग (टेक्सास) और फ्रेमोंट (कैलिफोर्निया), कनाडा में स्कारबोरो (ओंटारियो) और सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में हैं जो इसकी सहायक कंपनियों के माध्यम से संचालित होते हैं. 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी में 2,983 कर्मचारी कार्यरत थे. वर्ष 2023 में Mouri Tech को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा भारत की शीर्ष 100 कंपनियों में 18वां स्थान मिला था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

14 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

14 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

16 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

15 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

16 hours ago