✕

होम / बिजनेस / उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हुए MoU साइन, रोजगार, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हुए MoU साइन, रोजगार, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

जापानी प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सीएम योगी आदित्यनाथ और जापान प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार को सीएम आवास पर जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया. इस बारे में सीएम ने सोशल मीडिया पर यामानाशी के गवर्नर के साथ तस्वीर साझा कर जानकारी दी है. सोमवार को सीएम योगी ने लखनऊ में जापानी के यामानाशी प्रान्त के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किया. इस मौके पर उन्हें जापान के साथ साइन किए MoU के बारे में जानकारी देते हुए जापान के प्रतिनिधिमंडल को जापानी भाषा बोल कर संबोधित किया. 

सीएम योगी का दिखा अलग अंदाज

सीएम योगी ने अपने संबोधन की प्रारंभिक टिप्पणी (ओपनिंग रिमार्क) जापानी भाषा में बोली. यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे. इस बारे में सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने यामानाशी के गवर्नर के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, यामानाशी प्रान्त, जापान के गवर्नर और उनका प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में मेरे आधिकारिक आवास पर कोटारो नागासाकी के साथ सार्थक बैठक और उपयोगी चर्चा हुई.

इन क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा 

इस दौरान औद्योगिक सहयोग, पर्यटन और व्यावसायिक शिक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. हमने उत्तर प्रदेश की अपार संभावनाओं और हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की, जो भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हैं. एक साथ मिलकर आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर तलाशने को उत्सुक हूं.

सीएम योगी ने कुंभ के बारे में भी जानकारी

मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को महाकुंभ के साथ भगवान राम, बनारस में काशी विश्वनाथ और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के बारे में भी बताया और कहा कि इन स्थलों को पर्यटकों की सुविधाओं के हिसाब से विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बोधिसेन से लेकर स्वामी विवेकानंद तक भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. जापान के साथ समझौते से दोनों देशों के बीच पर्यटन, औद्योगिक सहयोग और व्यवसायिक शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago