होम / बिजनेस / MotoGP ने इस वजह से मांगी माफी, उद्घाटन पर हो गई ये गलती 

MotoGP ने इस वजह से मांगी माफी, उद्घाटन पर हो गई ये गलती 

मोटोजीपी में 11 टीमों के 22 राइडर पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं.इसमें बाइकों की अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर तक देखने को मिलेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक होने वाली मोटो जीपी इवेंट के उद्घाटन के पहले हिस्‍से में भारत का विकृत मैप दिखाए जाने को लेकर मोटोजीपी ने माफी मांगी है. मोटो जीपी की ओर से ट्वीट कर मांगी गई माफी में कहा गया है कि हम दिखाए गए गलत मैप के लिए माफी मांगते हैं. ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाले इस इवेंट में बाइक रेस होने जा रही है, जिसमें रफ्तार के दीवानों को 300 किलोमीटर तक की रफ्तार देखने को मिलेगी. 

क्‍या हुआ था पूरा मामला? 
बीआईएस (बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट) में पहला अभ्‍यास सत्र FP1 का आयोजन किया गया.  हालांकि FP1 के प्रसारण के दौरान टीवी पर भारत का गलत नक्‍शा दिखाने का मामला सामने आया था. इससे वहां मौजूद दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली. इसके लिए जिम्‍मेदार लोगों पर कार्रवाई की भी मांग हो रही है. 

मोटोजीपी ने मांगी माफी 
इस पूरी घटना के सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मोटोजीपी ने माफी मांगने में भी देर नहीं लगाई. मोटोजीपी ने प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर माफी मांगते हुए कहा कि मोटोजीपी प्रसारण के पहले हिस्‍से के रूप में दिखाए गए गलत मैप के लिए वो भारत में मौजूद अपने दर्शकों से माफी मांगता है. अपने मेजबान देश के लिए समर्थन और सराहना के अलावा कोई और बयान देना हमारा मकसद नहीं है. हम आपके साथ इंडियन ऑयल ग्रैंड प्रिक्‍स ऑफ इंडिया का आनंद लेने को लेकर उत्‍साहित हूं. हमें बुद्ध इंटरनेशन सर्किट काफी पसंद आया है.

क्‍या होगा अगले तीन दिनों में 
अगले तीन दिनों में 22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक 11 टीमों को लीड करने वाले 22 राइडर्स विभिन्‍न सत्रों में भाग लेने वाले हैं. इन सत्रों में अभ्‍यास, क्‍वालीफाइंग, स्प्रिंट दौड़ और मुख्‍य ग्रैंड प्रिक्‍स जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. ये टीमें होंडा, केटीएम, यामाहा, डुकाटी और अप्रीलिया सहित मशहूर निर्माताओं की मोटरसाइकिलें इसमें भाग लेंगी. इसके मैचों का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्टस और जियो ओटीटी पर होगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

10 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.