✕

होम / बिजनेस / मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया Nifty Capital Market Index Fund, न्यू फंड ऑफर की खासियत

मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया Nifty Capital Market Index Fund, न्यू फंड ऑफर की खासियत

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के केवल 8 करोड़ लोग ही भारतीय शेयर बाजार में निवेश करते हैं और इसके बढ़ने की भरपूर संभावनाएं है जिसका फायदा फंड को होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में हाल के वर्षों में कैपिटल मार्केट थीम (Capital Market Theme) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. लेकिन जो निवेशक एक से ज्यादा इस थीम से जुड़े स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ( Motilal Oswal Mutual Fund ) अपना लेटेस्ट फंड ऑफर लेकर आया है जिसका नाम है मोतीलाल ओसवाल निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड (Motilal Oswal Nifty Capital Market Index Fund). ये एनएफओ (NFO) 26 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर 2024 तक निवेशकों के निवेश के लिए खुला रहेगा. 

Capital Market Theme वाली स्टॉक्स में एक्सपोजर

मोतीलाल ओसवाल निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड निवशकों को कैपिटल मार्केट थीम्स वाली लिस्टेड स्टॉक्स में एक्सपोजर दे रहा है. इस इंडेक्स में 15 कंपनियां शामिल है जो कि निफ्टी 500 का भी हिस्सा है. कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड के एनएफओ में 26 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर 2024 तक निवेशक आवेदन कर सकेंगे. निफ्टी कैपिटल मार्केट टोटल रिटर्न इंडेक्स इस फंड का बेंचमार्क है.  पोर्टफोलियो स्ट्रैटजी को देखें तो ये हाई-ग्रोथ वाला फंड है है जो हाई रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए है. ये फंड उन निवेशकों के लिए है जो लॉन्ग-टर्म कैपिटल ग्रोथ और रिटर्न्स की चाहत रखते हैं.  

95000 करोड़ मंथली टर्नओवर पहुंचने का अनुमान 

निफ्टी कैपिटल मार्केट टोटल रिटर्न इंडेक्स ने पिछले एक साल में निवेशकों को 96.9 फीसदी का रिटर्न दिया है. और पिछले 3 वर्षों में 31 अक्टूबर 2024 तक ये इंडेक्स फंड 31.9 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड के मुताबिक ये थीम निवेशकों को शानदार रिटर्न देने का दमखम रखता है लेकिन इसमें भारी उतार-चढ़ाव की भी संभावना है. साल 2010 से लेकर 2024 के बीच एक्सचेंज वॉल्यूम और टर्नओवर में 52 फीसदी का उछाल सालाना देखने को मिला है और वित्त वर्ष 2024-25 तक 95000 लाख करोड़ रुपये मंथली औसतन टर्नओवर पहुंचने का अनुमान है.   

अभी केवल 8 करोड़ लोग ही करते हैं निवेश 

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के रिसर्च के मुताबिक भारत का फाइनेंशियल मार्केट्स बेहद तेज गति के साथ ग्रोथ दिखा रहा है. इसकी बड़ी वजह तेज गति से बढ़ रही घरेलू सेविंग्स, डिजिटाइजेशन का विस्तार और रिटेल निवेशकों की ज्यादा भागीदारी शामिल है. पिछले 8 वर्षों में डिमैट खातों की संख्या सालाना 29 फीसदी के दर से बढ़ी है और सितंबर 2024 तक देश में 17.5 करोड़ डिमैट खाते हो चुके हैं. म्यूचुअल फंड्स के पास मंथली एसआईपी इंफ्लो 2016 के 3698 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 24509 करोड़ रुपये हो चुका है जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है. रिसर्च के मुताबिक 2024 में भारत में 209 आईपीओ के जरिए कंपनियों ने 64000 करोड़ रुपये जुटाये हैं. मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक इस एडवांसमेंट के बावजूद केवल 8 करोड़ ही भारतीय शेयर बाजार में निवेश करते हैं और इसके बढ़ने की भरपूर संभावनाएं है.  

कैपिटल मार्केट्स इकोसिस्टम वाले स्टॉक्स में निवेश 

इस फंड की लॉन्चिंग पर मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के बिजनेस पैसिव फंड्स के चीफ प्रतीक ओसवाल ने कहा, कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड में ऐसी कंपनियों में निवेश किया जाएगा जो कैपिटल मार्केट्स के इकोसिस्टम, जिसमें स्टॉक ब्रोकर्स, डिपॉजिटर्स, वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स, एक्सचेंज और म्यूचुअल फंड कंपनियों में निवेश करेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें