होम / बिजनेस / Mother's Day पर ब्रैंड्स दे रहे हैं भारी भरकम डिस्काउंट, इस तरह उठायें फायदा!

Mother's Day पर ब्रैंड्स दे रहे हैं भारी भरकम डिस्काउंट, इस तरह उठायें फायदा!

मदर्स डे रविवार यानी 14 मई को है, इस खास मौके को भुनाने के लिए कंपनियों ने भी खास तैयारी कर रखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • मो. जकारिया खान

मदर्स डे (Mother's Day) को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनियों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. इस खास मौके के लिए किसी ने नया कलेक्शन लॉन्च पेश किया है, तो कोई डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. नेचुरल पर्सनल केयर D2C ब्रैंड द मॉम्स कंपनी (The Moms Company) ने इस मौके पर 'For Every Mom, Through Every Change' कैंपेन की शुरुआत की है. इसके तहत कंपनी मदर्स और बेबीज के लिए खासतौर पर तैयार किए गए टॉक्सिन फ्री (Toxin Free) उत्पाद लेकर आई है. The Moms ने अपनी मदर एंड बेबी केयर रेंज के लिए सोनम कपूर को ब्रैंड एंबेसडर बनाया है.

मेकिंग चार्ज पर छूट
सोनम कपूर The Moms Company के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि एक मां के रूप में मैंने अनुभव किया है कि मातृत्व की यात्रा शारीरिक और भावनात्मक दोनों रूप से कितनी परिवर्तनकारी हो सकती है. मुझे कंपनी के 'For Every Mom...' कैंपेन से जुड़कर बेहद खुशी और गर्व है. वहीं, Kalyan Jewellers ने भी Mother's Day के मौके पर डिस्काउंट की घोषणा की है. यह ज्वैलरी ब्रैंड मेकिंग चार्ज पर 5 से 25 फीसदी की छूट दे रहा है. इतना ही नहीं, कल्याण ज्वेलर्स ने 'Minimal Mom, For The Boss Lady, The BFF Mom और The All Rounder Mom' के लिए एक्सक्लूसिव डायमंड ज्वैलरी भी लॉन्च की है.

गुलाब के साथ स्वागत 
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के रेल-थीम वाले रेस्टोरेंट Platform 65 अलग अंदाज में मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है. कंपनी के सभी रेस्टोरेंट्स पर 5 मई से 14 मई तक एक कांटेस्ट आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा, रेस्टोरेंट आने वाली सभी मदर्स का स्वागत गुलाब और कॉम्प्लिमेंट्री स्पेशल डेजर्ट, स्पेशल ट्रीट्स, सरप्राइज और नए व्यंजन, जिसमें Pallepatnam Pulao और Nalli Ghost Briyani शामिल हैं, से किया जा रहा है. Platform 65 के फाउंडर और MD Sadgun Patha ने बताया कि कांटेस्ट के विजेता को सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा.

फ्री फुट स्कैन और डिस्काउंट
वहीं, Biofoot ने इस खास मौके पर #NurtureHerSole कैंपेन की शुरुआत की है. इसके तहत पैरों के रखरखाव के बारे में जागरुकता फैलाई जा रही है. साथ ही कंपनी अपने मुंबई के कोलाबा स्थित स्टोर पर आने वाली मदर्स के लिए फ्री फुट स्कैन और मेडिकल पेडीक्योर और फिजियोथेरेपी परामर्श पर 20 प्रतिशत की छूट और स्टोर में खरीदारी पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है. इस ऑफर का लाभ 10 मई से 13 मई तक लिया जा सकता है. जबकि Archies ने मदर्स डे को ध्यान में रखते हुए एक इमोशनल ऐड कैंपेन लॉन्च किया है. 

टैग्स Mother’s Day
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

9 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

9 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

13 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

10 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

9 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.