होम / बिजनेस / रसोई का 'तेल' निकालने वाले तेल ने अब दी राहत, Rs 20 घटे दाम

रसोई का 'तेल' निकालने वाले तेल ने अब दी राहत, Rs 20 घटे दाम

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को कुछ राहत मिल गई है. मदर डेयरी सहित कुछ कंपनियों ने कुकिंग ऑयल की कीमतों में कमी का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रसोई का 'तेल' निकालने वाले खाने के तेल (Edible Oil) ने आम आदमी को कुछ राहत दी है. Adani Wilmar और Mother Dairy सहित कुछ कंपनियों ने तेल के दाम में कमी का ऐलान किया है. अडानी विल्मर फॉर्च्यून (Fortune) नाम से एडिबल ऑयल बेचती है. जबकि मदर डेयरी के एडिबल ऑयल ब्रैंड का नाम धारा (Dhara) है. 

जल्द मिलेगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मदर डेयरी ने 'धारा' की कीमत में 20 रुपए तक की कटौती की है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि धारा ब्रैंड के खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य में तत्काल प्रभाव से 15-20 रुपए प्रति लीटर की कमी की जा रही है. नए रेट वाले पैकेट बाजार में 7 से 8 दिनों में पहुंच जाएंगे. वहीं, अडानी ग्रुप का Fortune ब्रैंड 5 रुपए सस्ता हो गया है. फॉर्च्यून के एक लीटर वाले सोयाबीन ऑयल पाउच की कीमत अब 145 रुपए से घटकर 140 रुपए हो गई है. 

'जेमिनी' भी हुआ सस्ता 
इसी तरह, जेमिनी एडिबल एंड फैट्स इंडिया ने खाने के तेल के दाम 10 रुपए प्रति लीटर कम करने का फैसला लिया है. यह कंपनी 'जेमिनी' ब्रैंड नाम से तेल बेचती है. बता दें कि पिछले छह महीनों में एडिबल ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी आई है. पिछले 60 दिनों में खासकर ये गिरावट ज्यादा देखने को मिली है. हालांकि, मूंगफली, सोयाबीन और सरसों के बंपर उत्पादन के बावजूद, स्थानीय स्तर पर कीमतों में कमी नहीं आ रही थी, लेकिन अब सरकार की सख्ती के चलते कंपनियों ने दाम घटाना शुरू आकर दिए हैं.

किसलिए आई गिरावट?
केंद्र सरकार ने हाल ही में कहा था कि कमोडिटी के अंतरराष्ट्रीय रेट में गिरावट के हिसाब से ही अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को कम किया जाना चाहिए. इसके बाद तेल कंपनियों के लिए दाम घटाना मजबूरी हो गई थी. बता दें कि महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है. पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही आसमान पर हैं और उनके नीचे आने की कोई संभावना नजर नहीं आती. रसोई गैस सिलेंडर भी कई शहरों में 1100 रुपए के पार निकल गया है. ऐसे में खाने का तेल सस्ता होने से आम आदमी को कुछ राहत जरूर मिलेगी.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

37 minutes ago

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

56 minutes ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

16 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

16 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

19 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

56 minutes ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

37 minutes ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.

47 minutes ago

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

17 hours ago