✕

होम / बिजनेस / ज्‍यादातर लोग बदलना चाह रहे हैं नौकरी, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह

ज्‍यादातर लोग बदलना चाह रहे हैं नौकरी, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह

ये सर्वे 50 देशों के 56 हजार कर्मचारियों पर किया गया है. इस सर्वे में ये भी निकलकर सामने आया है कि ज्‍यादातर लोग अवसर की तलाश में हैं और अच्‍छी अपॉर्चुनिटी का इंतजार कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2022 के मुकाबले 2024 को लेकर ये सर्वे सामने आया है कि इस बार ज्‍यादातर कर्मचारी नौकरी बदलना चाह रहे हैं. PwC की ओर से किए गए सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि 2024 में ज्‍यादातर कर्मचारी उग्रता के साथ नौकरी बदलना चाह रहे हैं. 28 प्रतिशत से ज्‍यादा लोगों को कहना है कि वो बहुत जल्‍दी अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं. इसी तरह से इस सर्वे में कई और भी चौंकाने वाले आंकड़े निकलकर सामने आए हैं. 

क्‍या कह रहे हैं सर्वे के आंकड़े? 
 PwC की ओर से जो सर्वे किया गया है उसे सर्वे एजेंसी ने Hopes And Fear का नाम दिया है. सर्वे एजेंसी के आंकड़े कह रहे हैं कि 28 प्रतिशत लोग तेजी से अपनी नौकरी को बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं. जबकि इससे पहले 2023 और 2022 के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023 में ये आंकड़ा 26 प्रतिशत था जबकि 2022 में ये आंकड़ा 19 प्रतिशत था. सर्वे कंपनी की ओर से ये सर्वे 50 देशों के 56 हजार कर्मचारियों के साथ किया गया है. 

ये भी पढ़ें: नीट को लेकर बनाई गई हाई लेवल कमिटी की हुई पहली बैठक, चेयरमैन ने कही ये बात 

कितने प्रतिशत लोग हैं जॉब को लेकर संतुष्‍ट 
इस सर्वे को लेकर जब कंपनी की ओर से जॉब करने वालों से पूछा गया कि वो कितने संतुष्‍ट हैं तो 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो मध्‍यम रूप से संतुष्‍ट हैं. अगर पिछले साल इस सवाल के जवाब को देखें तो वो 56 प्रतिशत था. इस बार इसमे इजाफा देखने को मिल रहा है. सर्वे कहता है कि जॉब से संतोष का मतलब ये नहीं है कि कर्मचारी कंपनी के साथ रहना चाहता है. ज्‍यादातर कर्मचारी ऐसे हैं जो अवसर की तलाश में हैं. वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगले 12 महीनों में उनके नियोक्‍ता बदलने की संभावना है. यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (बीएलएस) के आंकड़ों बता रहे हैं कि 2021 में 47 मिलियन और 2022 में 50 मिलियन से अधिक लोगों ने नौकरी छोड़ी है. कहा गया है कि यह पलायन 2023 में धीमा हो गया था. 

कर्मचारियों का क्‍या कहता है अनुभव? 
सर्वे के आंकड़े ये भी कह रहे हैं कि 45 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि पिछले 12 महीनों में उनके काम का बोझ काफी बढ़ गया है. लगभग 53 प्रतिशत ने कहा कि ‘एक साथ बहुत अधिक परिवर्तन हो रहा है’. सर्वेक्षण में शामिल कम से कम 62% लोगों ने कहा कि उन्होंने ‘पिछले 12 महीनों की तुलना में पिछले वर्ष में अधिक बदलाव का अनुभव किया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें