✕

होम / बिजनेस / भारत में बनेंगे अमेरिका में बिकने वाला अधिकतर IPhone, CEO टिम कुक ने किया खुलासा

भारत में बनेंगे अमेरिका में बिकने वाला अधिकतर iPhone, CEO टिम कुक ने किया खुलासा

टिम कुक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में अमेरिका में बिकने वाले iPhones की “मेजोरिटी” यानी अधिकांश संख्या भारत में बनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple अपने सबसे पॉपुलर प्रोडक्‍ट आईफोन की मैन्‍युफैक्‍चरिंग लगातार इंडिया में शिफ्ट कर रहा है. अब ऐपल के सीईओ टिम कुक के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है. एक इंटरव्‍यू में टिम कुक ने कहा है कि मार्च की तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच अमेरिका में बिकने वाले आधे से ज्‍यादा आईफोन भारत से आए थे. यही नहीं, कंपनी जून में खत्‍म होने वाली तिमाही यानी अप्रैल, मई और जून में अमेरिका में बिकने वाले ज्‍यादातर आईफोन्‍स को भारत से मंगवाएगी.

क्या कहा टिम कुक ने?

Apple के CEO टिम कुक ने गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhone अब भारत में बनाए जाएंगे. ये फैसला अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ यानी आयात कर के तनाव को देखते हुए लिया गया है. टिम कुक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में अमेरिका में बिकने वाले iPhones की “मेजोरिटी” यानी अधिकांश संख्या भारत में बनी होगी. इसका मतलब है कि भारत iPhone बनाने का बड़ा केंद्र बन सकता है.

चीन से होगा 7500 करोड़ रुपये तक का नुकसान

चीन में iPhone बनाने पर अमेरिका टैरिफ लगा रहा है, जिससे Apple को लगभग 900 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7500 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है. हालांकि टिम कुक ने ये भी कहा कि इस टैरिफ का असली असर अभी ठीक से अनुमान नहीं लगाया जा सकता.

Apple की हुई कमाई

इन व्यापारिक दबावों के बावजूद, Apple ने इस साल की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर कमाई की है. जनवरी से मार्च के बीच कंपनी का मुनाफा 4.8% बढ़कर 24.78 बिलियन डॉलर हो गया, जो कि पिछले साल इसी समय 23.64 बिलियन डॉलर था. प्रति शेयर कमाई भी $1.53 से बढ़कर $1.65 हो गई. कंपनी की कुल कमाई (Revenue) भी 5.1% बढ़कर 95.36 बिलियन डॉलर रही, जो पिछले साल 90.75 बिलियन डॉलर थी.

दिखेगा टैरिफ का असर

इस कमाई में चीन से जुड़ी दिक्कतों का असर अभी बहुत कम दिखा है, लेकिन आने वाले समय में यह प्रभाव ज़्यादा हो सकता है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चीन से आयात होने वाले कई सामानों, जिनमें iPhones भी शामिल हैं, पर 145% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इस खबर के बाद अमेरिका में लोगों ने जल्द से जल्द iPhone खरीदने शुरू कर दिए, ताकि कीमतें बढ़ने से पहले डिवाइस मिल जाए. हालांकि इस खरीदारी का असर Apple की कमाई में अप्रैल से जून वाली तिमाही में दिखेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

16 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

31 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

31 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

16 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago