✕

होम / बिजनेस / साइबर हमले की चपेट में आए 300 से ज्यादा बैंक, ATM और UPI से नहीं हो रही पेमेंट!

साइबर हमले की चपेट में आए 300 से ज्यादा बैंक, ATM और UPI से नहीं हो रही पेमेंट!

सी-एज टेक्नोलॉजी पर रैनसमवेयर हमले के कारण ग्राहकों को नकदी निकालने और यूपीआई भुगतान में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय बैंकिंग सिस्टम पर एक बड़ा साइबर अटैक किया गया है. इसके चलते लगभग 300 छोटे बैंक प्रभावित हुए हैं. इस रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) के चलते इन स्थानीय बैंकों को अपना कामकाज बंद करना पड़ा है. इस हमले की शिकार एक सी-एज टेक्नोलॉजीस (C-Edge Technologies) कंपनी हुई है. यह इन सभी बैंकों को टेक्निकल सपोर्ट देती है. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फिलहाल अस्थायी रूप से इस कंपनी के काम पर रोक लगा दी है.

C-Edge Technologies पर फिलहाल लगी रोक

सूत्रों के हवाले से आई इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि C-Edge Technologies पर हुए इस साइबर अटैक के चलते देश के लगभग 300 छोटे बैंकों का पेमेंट सिस्टम ठप पड़ गया. यह कंपनी पूरे देश में बैंकिंग टेक्नोलॉजी सिस्टम उपलब्ध कराती है. हालांकि, इस मामले पर फिलहाल C-Edge Technologies ने कुछ भी कहने इनकार कर दिया है. RBI ने भी इस बड़े साइबर अटैक को लेकर चुप्पी साध ली है. हालांकि, भारत में पेमेंट सिस्टम की रेगुलेटर NPCI ने बुधवार देर रात जानकारी दी कि उन्होंने सी-एज टेक्नोलॉजीस पर फिलहाल कुछ समय के लिए रोक लगा दी है. यह कंपनी अगले आदेश तक रिटेल पेमेंट सिस्टम का हिस्सा नहीं होगी.

फिलहाल पेमेंट सिस्टम नेटवर्क से बाहर रहेंगे 300 बैंक

NPCI के अनुसार, सी-एज टेक्नोलॉजीस की सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे बैंकों के कस्टमर कुछ समय तक पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर पाए. सूत्रों ने कहा है कि देश के पेमेंट सिस्टम पर गलत प्रभाव को रोकने के लिए फिलहाल ये 300 बैंक पेमेंट नेटवर्क से बाहर ही रहेंगे. उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर छोटे बैंक हैं. देश के कुल पेमेंट सिस्टम में इनकी सिर्फ 0.5 फीसदी हिस्सेदारी है. इसकी वजह से लोगों को ज्यादा समस्या नहीं आएगी. फिर भी इसका असर कुछ समय तक पेमेंट सिस्टम पर दिखाई दे सकता है. 

ऑडिट में जुटी एनपीसीआई, आरबीआई ने दी थी चेतावनी  

भारत में लगभग 1,500 कोऑपरेटिव और रीजनल बैंक हैं. इनमें से ज्यादातर का कारोबार बड़े शहरों के बाहर होता है. सूत्रों ने कहा कि इनमें से कुछ बैंक प्रभावित हुए हैं. एनपीसीआई फिलहाल ऑडिट करने में जुटी हुई है ताकि यह रैनसमवेयर अटैक ज्यादा बैंकों तक न फैले. बैंकिंग सेक्टर हमेशा से साइबर अपराधियों के निशाने पर रहा है. आरबीआई के अलावा अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हाल ही में कई बार भारतीय बैंकों को संभावित साइबर हमलों के बारे में चेतावनी दी थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago