✕

होम / बिजनेस / Monarch Networth Capital ने जारी किए वित्तीय परिणाम, दूसरी तिमाही में 44 करोड़ हुआ नेट प्रॉफिट

Monarch Networth Capital ने जारी किए वित्तीय परिणाम, दूसरी तिमाही में 44 करोड़ हुआ नेट प्रॉफिट

कंपनी ने साल-दर-साल (YoY) आधार पर 33.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 104.26 करोड़ रुपये की टोटल इनकम दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंटीग्रेटिड फाइनेंशियल सर्विसेज प्रदान करने वाले मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल लिमिटेड (Monarch Networth Capital Ltd) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की. दूसरी तिमाही में मोनार्क ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 104.26 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की है. इसमें साल दर साल 33.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 44 करोड़ रुपये रहा, जिसमें साल दर साल 18.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि कंपनी की मजबूत संचालनात्मक फोकस और रणनीतिक निष्पादन का परिणाम है. कंपनी ने प्रति शेयर इनकम (EPS) 6.13 रुपये दर्ज की, जोकि पिछले वर्ष समान तिमाही में 5.47 रुपये थी.

कंपनी का छमाही प्रदर्शन 
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के लिए MNCL ने कुल आय में 56.9 प्रतिशत साल दर साल वृद्धि की, जोकि 189.21 करोड़ रुपये तक पहुंची. छमाही के लिए PAT 84.03 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल 55.5 प्रतिशत की वृद्धि है. रिकॉर्ड तिमाही PAT और 30.1 प्रतिशत की वार्षिकीकृत रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) के साथ, कंपनी अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति को प्रदर्शित करती है. छमाही के लिए ईपीएस 12.05 रुपये था, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 7.98 रुपये था. 

दूसरी तिमाही में जुटाई 300 करोड़ रुपये की इक्विटी कैपिटल
वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपने प्रमुख निवेशकों से 300 करोड़ रुपये की इक्विटी कैपिटल जुटाई, जिसमें प्रमोटर और CEO द्वारा भी निवेश किया गया था. इसी के साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में पहले बोनस शेयरों का घोषणा भी की. कंपनी के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए MNCL के CEO गौरव भंडारी ने कहा है कि अपने प्रमोटरों, ग्राहकों, MNCL की टीम और निवेशकों का आभार प्रकट करते हैं. इन सभी के समर्थन और विश्वास से कारण ही कंपनी निरंतर आगे बढ़ रही है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें