होम / बिजनेस / अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में दिखेगा PM मोदी के लोकल फॉर वोकल का जलवा, ये है तोहफा

अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में दिखेगा PM मोदी के लोकल फॉर वोकल का जलवा, ये है तोहफा

अंबानी परिवार के किसी भी पारिवारिक आयोजन में जो भी होता है वो स्‍पेशल होता है. अब इस प्री वेडिंग में भी कई चीजें ऐसी होने जा रही हैं जो बेहद खास हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 मुकेश अंबानी के घर अगले महीने छोटी बहू आने जा रही है. अंबानी परिवार में होने वाला छोटे से छोटे कार्यक्रम भी सुर्खियों में रहता है. वो भी इसलिए क्‍योंकि उसका आयोजन कुछ खास होता है. एक ओर जहां अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की प्री वेडिंग का कार्यक्रम होने जा रहा है वहीं दूसरी ओर क्‍या आप जानते हैं कि आखिर मेहमानों को क्‍या तोहफा मिलने जा रहा है. इस बार का मेहमानों का पीएम मोदी का तोहफा लोकल फॉर वोकल की थीम पर है.  

आखिर मेहमानों को मिलने जा रहा है क्‍या तोहफा? 
अंबानी परिवार में होने वाली शादी में देश ही नहीं दुनिया भर के उद्योगपतियों का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है. जब मेहमान स्‍पेशल हैं तो उनके लिए तोहफे भी स्‍पेशल बनवाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार छोटे बेटे अनंत की प्री वेडिंग में मुकेश अंबानी आने वाले मेहमानों को महाबलेश्‍वर के दृष्टिबाधित शिल्‍पकारों के द्वारा बनाई गई सुंदर कैंडल गिफ्ट करने वाले हैं. इन तोहफों को बनाने के लिए ईशा अंबानी की स्‍वदेश ने दिव्‍यांग शिल्‍पकारों के साथ समझौता किया है ताकि सदियों पुरानी शिल्‍प कला को सपोर्ट किया जा सके. 

मार्च में होने जा रही है ये शादी 
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग इवेंट का 1 से 3 मार्च तक होने जा रहा है. अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है. पिछले साल राजस्‍थान के नाथद्वारा में उनका रोका हुआ था. दोनों की ये प्री वेडिंग गुजरात के जामनगर में उनके पैतृक आवास पर होने जा रही है. दोनों की शादी जुलाई में हो सकती है. इससे पहले उनके बड़े बेटे आकाश की शादी भी भव्‍य आयोजन के साथ हुई थी. 

गुजराती परिधान में नजर आएंगे दूल्‍हा दुल्‍हन 
इस प्री वेडिंग के मौके पर दूल्‍हा दूल्‍हन के लिए आने वाली हर चीज स्‍पेशल होने वाली है. जहां मेहमानों को स्‍पेशल तोहफा दिया जाने वाला है वहीं दूसरी ओर दूल्‍हा दूल्‍हन के लिए परिधानों को भी विशेष तौर पर तैयार किया गया है. इस प्री वेडिंग इवेंट में दूल्‍हा दूल्‍हन गुजरात के कच्‍छ के पारंपरिक बांधनी परिधान पहनने वाले हैं. वहां के लोकल ड्रेस कारीगरों का कहना है कि अंबानी परिवार की ओर से उन्‍हें इसके लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Paytm ने इस बैंक के साथ की साझेदारी, ट्रांसफर किया अपना नोडल अकाउंट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

12 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago