✕

होम / बिजनेस / जिस कंपनी से भर गया था Modi सरकार का मन, अब वही भर रही उसकी झोली

जिस कंपनी से भर गया था Modi सरकार का मन, अब वही भर रही उसकी झोली

कुछ वक्त पहले तक मोदी सरकार पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती थी. अब कंपनी से उसे डिविडेंड के रूप में मोटी रकम मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार (Modi Govt) का जिस सरकारी कंपनी से मन भर गया था, अब वही उसकी झोली भर रही है. हम बात कर रहे हैं भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की. वित्त वर्ष 2022 में मोदी सरकार ने BPCL को बेचने का निर्णय लिया था. सरकार ने इस दिशा में तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन मनमुताबिक डील नहीं मिलने पर बात टल गई. इस बीच, BPCL खुद को मजबूत करती रही. जुलाई-सितंबर, 2023 की अवधि में कंपनी फिर से लाभ की स्थिति में आ गई और यह सिलसिला जारी है. अब BPCL सरकार की झोली भर रही है.  

केंद्र को मिले 2,413 करोड़  
एक रिपोर्ट के अनुसार, BPCL ने सरकार को डिविडेंड के रूप में लगभग 2,413 करोड़ रुपए दिए हैं. निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने बताया है कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी बीपीसीएल से करीब 2,413 करोड़ रुपए का लाभांश मिला है.चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार को अब तक केंद्रीय लोक उपक्रमों से डिविडेंड के रूप में कुल 15,389.14 करोड़ मिले हैं. इसमें इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) से 5,091 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 40 करोड़, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से 554 करोड़ और टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड से विशेष लाभांश के रूप में मिले 3,443 करोड़ रुपए शामिल हैं.

दूसरी सबसे बड़ी ऑयल कंपनी 
इंडियन ऑयल के बाद बीपीसीएल देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी है. लोकसभा चुनाव में मनमाफिक परिणाम न मिलने के बाद से विनिवेश को लेकर मोदी सरकार का रुख कुछ नरम हुआ है. सरकार के गठन के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि सरकारी स्वामित्व वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के निजीकरण की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है. पुरी ने यह भी कहा था कि उच्च राजस्व अर्जित करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचने की जरूरत नहीं है. पुरी ने आगे कहा था कि BPCL ने पहली तीन तिमाहियों में जो मुनाफा कमाया है, वो उसकी हिस्सेदारी बेचकर मिलने वाली राशि से अधिक है.  

इन्होंने दिखाई थी दिलचस्पी
बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 19000 करोड़ रुपए से अधिक का शुद्ध लाभ दर्ज किया था.कंपनी लगातार अपनी आर्थिक सेहत में सुधार कर रही है. सरकार जब BPCL में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश में लगी थी, तब अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta), अपोलो ग्लोबल (Apollo Global) और आई स्क्वायर्ड कैपिटल एडवाइजर्स (I Squared Capital) ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी. सरकार कंपनी में अपनी 53 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती थी. हालांकि, बाद में ये कंपनियां पीछे हट गईं और सरकार को मनमाफिक डील नहीं मिल पाई. अब BPCL की मजबूत आर्थिक सेहत के मद्देनजर सरकार ने इसे बेचने का फैसला टाल दिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago