✕

होम / बिजनेस / बैंकर्स ध्यान दें, आचार संहिता से पहले Modi सरकार पूरी कर सकती है ये मुराद!

बैंकर्स ध्यान दें, आचार संहिता से पहले Modi सरकार पूरी कर सकती है ये मुराद!

मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसी महीने चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकती है. ऐसे में मोदी सरकार बैंक कर्मियों (Bankers) को लंबित मांगों को पूरा करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. यदि सबकुछ ठीक रहा, तो आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने से पहले सरकार 5 डेज वर्किंग को मंजूरी दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार इस प्रस्ताव का पहले ही समर्थन कर चुकी थी, बस मंजूरी के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी, जो अब आ गया है. 

मिल सकता है तोहफा
रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि पिछले साल दिसंबर में बैंक यूनियनों के बीच एक समझौते पर साइन हुए थे, जिसके तहत पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों को सैलरी में 17% का हाइक भी मिल सकता है. बैंक यूनियन पिछले काफी समय से 5 वर्किंग डे लागू करने की मांग कर रही हैं. पहले माना जा रहा था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इसे मंजूरी दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता लागू होने से पहले सरकार बैंक यूनियन की इस मांग को मानकर बैंकर्स को तोहफा दे सकती है. रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सरकार इस प्रस्ताव का समर्थन करती है, लेकिन सप्ताह में पांच दिन कामकाज की घोषणा के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी और शायद वो समय अब ​​आ गया है.

IBA कर चुका है स्वीकार
बैंक कर्मचारी यूनियनों द्वारा सभी शनिवारों को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर पिछले साल 28 जुलाई को एक बैठक हुई थी, जिसमें बैंक इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने इस मांग को स्वीकार कर लिया था. इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया गया था. अब यदि वित्त मंत्रालय भी इसे मंजूरी दे देता है तो बैंक सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही खुलेंगे और बैंकर्स को पहले और चौथे शनिवार को काम नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि मौजूदा व्यवस्था के तहत रविवार के अलावा बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

बैंकों में देर तक होगा काम 
5-डेज वर्किंग के प्रस्ताव के अमल में आने के बाद बैंकों में 45 मिनट अधिक कामकाज किया जाएगा. ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने भरोसा दिलाया है कि 5-डेज वर्किंग से बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि सप्ताह में 5 कार्यदिवस की समयावधि में 45 मिनट तक बढ़ोतरी की जा सकती है. वहीं, माना जा रहा है कि सरकार को इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है और जल्द ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से इसे हरी झंडी मिल सकती है.  

RBI, LIC का दिया हवाला
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि बीते कुछ समय में काम का बोझ काफी बढ़ गया है. जब RBI, LIC सहित कई सरकारी कार्यालय हफ्ते में 5 दिन कामकाज की पॉलिसी अपना रहे हैं, तो बैंकों में भी इसे अमल में लाया जा सकता है. पिछले साल बैंक यूनियनों की तरफ से सरकार के सामने काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) को लिखे पत्र में ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने इस प्रस्ताव के संबंध में बताते हुए कहा था कि रोजाना काम के घंटे को करीब 45 मिनट बढ़ाकर हफ्ते में 5 दिन काम की पॉलिसी लागू की जा सकती है. यानी बैंकों के कामकाज का समय 45 मिनट पहले शुरू किया जा सकता है, इससे हफ्ते में 5 दिन की नीति से कोई नुकसान नहीं होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में पेमेंट्स बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंकों सहित पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों में 15.4 लाख कर्मचारी हैं. जबकि ग्रामीण बैंकों में लगभग 95,000 कर्मचारी काम करते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.