होम / बिजनेस / चुनावी नतीजों से खुश Modi बैंकर्स को भी दे सकते हैं खुशी? सामने आई ये बड़ी खबर

चुनावी नतीजों से खुश Modi बैंकर्स को भी दे सकते हैं खुशी? सामने आई ये बड़ी खबर

बैंक कर्मी पिछले काफी समय से 5 डेज बैंकिंग की मांग करते आ रहे हैं. संसद में उनके इस प्रस्ताव का जिक्र भी हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंक कर्मियों (Bankers) की एक बड़ी डिमांड जल्द पूरी हो सकती है. सरकार हर शनिवार को बैंकों में अवकाश के प्रस्ताव पर फैसला लेने की तैयारी में है. सरकार ने स्वीकार किया है कि उसे इस संबंध में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) से प्रस्ताव मिला है. दरअसल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने इस बारे में सदन में वित्त मंत्रालय से सवाल पूछे थे, जिसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने स्वीकार किया कि IBA से सप्ताह में 5 कार्यदिवस का प्रपोजल मिला है.

सांसद ने पूछे थे ये सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में स्वीकारा है कि उसे इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की ओर से बैंकों में प्रत्येक शनिवार को अवकाश रखने का प्रस्ताव सौंपा गया है. सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने पूछा था कि क्या बैंकों में 5 दिवसीय कार्य योजना लागू करने के संबंध में बैंक यूनियन या इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) द्वारा कोई मांग की गई है? क्या इसे लागू करने की कोई योजना है? इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्रीभागवत कराड ने कहा कि आईबीए से प्रत्येक शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने का प्रपोजल मिला है. 

ये है मौजूदा व्यवस्था
मौजूदा व्यवस्था के तहत बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है. माना जा रहा है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से खुश PM मोदी जल्द ही बैंककर्मियों की 5-डेज बैंकिंग की मांग को पूरा कर सकते हैं. बता दें कि केंद्र सरकार की निजीकरण की योजना से बैंककर्मी पहले से ही नाराज चल रहे हैं. बैंक यूनियन इसे लेकर प्रदर्शन भी कर चुकी हैं. ऐसे में सरकार लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक शनिवार को छुट्टी घोषित करके उनकी नाराजगी को कम करने का फैसला ले सकती है. इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से सप्ताह में पांच दिन कामकाज के साथ ही वेतन में 15% बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी दिया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

4 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.