✕

होम / बिजनेस / इंश्योरेंस सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, जानें आपको किस तरह मिलेगा फायदा

इंश्योरेंस सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, जानें आपको किस तरह मिलेगा फायदा

बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इससे कंपनियों, एजेंट्स से लेकर आम पॉलिसीधारकों को भी फायदा मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोदी सरकार आने वाले दिनों में इंश्योरेंस सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंश्योरेंस सेक्टर में 100% विदेशी निवेश (FDI) की इजाजत दी जा सकती है. इसके अलावा, इंश्योरेंस एजेंट को राहत पहुंचाने वाला एक फैसला भी लिया जा सकता है. इसके तहत इंडिविजुअल इंश्योरेंस एजेंट एक से ज्यादा कंपनियों के पॉलिसी बेच सकेंगे. मौजूदा नियम उन्हें केवल एक ही लाइफ या जनरल इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ने की इजाजत देते हैं. दरअसल, ये दोनों ही बदलाव बीमा संशोधन बिल का हिस्सा हैं, जिसे इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले संसद के विंटर सेशन में पेश किया जा सकता है.

एजेंट्स को मिलेगा ये अधिकार
अभी इंश्योरेंस कंपनियों के लिए FDI की सीमा 74% है, जिसे बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है. बिल में संशोधन से बीमा एजेंट को काफी फायदा मिलने वाला है. उन्हें  एक से ज्यादा कंपनियों को पॉलिसी बेचने के साथ ही लाइफ और जनरल, दोनों तरह की पॉलिसी बेचने की छूट मिल सकती है. वैसे, एजेंट पहले से ही कई कंपनियों के प्रोडक्ट बेच रहे हैं, मगर सीधे तौर पर नहीं. वह अपनी पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी एजेंट बनवा लेते हैं, इस तरह अप्रत्यक्ष तौर पर दूसरी कंपनियों के भी उत्पाद बेचते हैं. हालांकि, संशोधन होने के बाद उन्हें कानूनी रूप से ऐसा करने की इजाजत मिल जाएगी.  

ये बदलाव भी है संभव
भारत में कुछ विदेशी कंपनियां पहले से ही बीमा बेच रही हैं, 100% निवेश की छूट मिलने के बाद कई और कंपनियों की एंट्री हो सकती है. ऐसे में प्रतियोगिता बढ़ने की उम्मीद है और इसका फायदा आम जनता को मिलेगा. ज्यादा मार्केट कवर करने के लिए कंपनियां सस्ते प्लान पेश कर सकती हैं. खबर यह भी है कि बीमा नियामक IRDAI ने कम्पोजिट लाइसेंस जारी करने की इजाजत देने के लिए बिल में संशोधन का प्रस्ताव रखा है. अगर ये प्रस्ताव पास होता जाता है, तो एक ही कंपनी जीवन और गैर -जीवन  बीमा, दोनों तरह की पॉलिसी जारी कर सकेगी. इससे LIC जैसी सरकारी कंपनियों को सबसे फायदा होगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें