✕

होम / बिजनेस / सस्ता Gold खरीदने का सुनहरा अवसर, मोदी सरकार दे रही सभी को मौका

सस्ता Gold खरीदने का सुनहरा अवसर, मोदी सरकार दे रही सभी को मौका

इस योजना का दिलचस्प पहलू यह है कि यदि निवेशक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान करते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सस्ता सोना खरीदने का अवसर आपके लिए एकबार फिर से आ चुका है. मोदी सरकार की इस योजना में आप मार्केट से कम रेट में गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं. Sovereign Gold Bond Scheme 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 26 अगस्त तक आप इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Issue Price 5,197 रुपये प्रति ग्राम
आपको बता दें कि इस स्कीम के अंतर्गत आपको फिजिकली सोना यानी ज्वैलरी नहीं मिलती है. सिर्फ आपका पैसा सोना में निवेश किया जाता है और इसके बदले आपको अच्छा रिटर्न मिल जाता है. यह योजना सिर्फ 5 दिनों के लिए ही खुली है. सरकार ने घोषणा की है कि चालू वित्त वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की दूसरी सीरीज 22 अगस्त को सदस्यता के लिए खुल चुकी है और Issue Price 5,197 रुपये प्रति ग्राम है.

50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
इस योजना का दिलचस्प पहलू यह है कि यदि निवेशक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान करते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रहा है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्वर्ण बांड के लिए आवेदन 26 अगस्त तक खुले रहेंगे. यह योजना आठ साल की अवधि के लिए वैध है. पांचवें वर्ष के बाद समय से पहले redemption का भी विकल्प है. इस विकल्प का लाभ उस तारीख को ही उठाया जा सकता है जब ब्याज देय होगा.

4 KG तक खरीद सकते हैं सोना
ये गोल्ड बॉन्ड सरकार की ओर से RBI द्वारा जारी किए जाते हैं. ये व्यक्तियों, चैरिटेबल संस्थानों, ट्रस्टों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) के लिए उपलब्ध हैं. इसके लिए कोई भी व्यक्ति अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकता है. वहीं, ट्रस्टों के लिए यह सीमा प्रति वित्तीय वर्ष 20 किलोग्राम है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम निवेश सीमा एक ग्राम सोना है.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

32 minutes ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

41 minutes ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

18 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

19 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

32 minutes ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

41 minutes ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 hour ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

16 hours ago