होम / बिजनेस / सरकारी कर्मचारियों को फिर खुश कर सकती है मोदी सरकार, जानें क्या है प्लान

सरकारी कर्मचारियों को फिर खुश कर सकती है मोदी सरकार, जानें क्या है प्लान

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति ने सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं, जिन पर विचार चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि सबकुछ ठीक रहा तो सरकारी कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने और पेंशन सिस्टम में सुधार से जुड़े सुझाव पर विचार कर रही है. ये सुझाव पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से आए हैं. समिति का कहना है कि सरकारी कर्मियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जानी चाहिए और देश में यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम लागू किया जाना चाहिए.

सीनियर सिटीजन का भी ख्याल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुझाव में सरकारी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम 2,000 रुपए पेंशन देने के लिए कहा गया है. इसके अलावा, आर्थिक सलाहकार समिति ने सीनियर सिटीजन की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने की सिफारिश भी की है. समिति का मानना है कि अगर कामकाजी उम्र वाली आबादी बढ़ानी है, तो रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाना होगा. रिपोर्ट बताती है कि सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है. साथ ही 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है. ताकि, वे वक्त और ज़रूरत के अनुरूप अपनी स्किल्स को बेहतर कर सकें.

नीति बनाने का सुझाव
समिति ने सरकार को ऐसी नीतियां बनाने का सुझाव दिया है, जिससे कौशल विकास हो सके. इस कौशल विकास में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल करने की बात कही गई है, ताकि उन्हें प्रशिक्षित करके कामकाजी आबादी का हिस्सा बनाया जा सके. बता दें कि पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक देश में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन होंगे. इनमें से 19.5 करोड़ रिटायर लोगों की श्रेणी में आ जाएंगे.

DA के बाद बढ़ सकता है HRA
सरकार ने बीते हफ्ते ही सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी की थी. अब उनके हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) को भी बढ़ाने पर विचार चल रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों को यह खुशखबरी दे सकती है. मौजूदा व्यवस्था के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए HRA उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है, जहां वे काम करते हैं. इसे तीन श्रेणियों X, Y और Z में विभाजित किया गया है. X श्रेणी के कर्मचारियों को अपने बेसिक वेतन के 27 फीसदी की दर से HRA मिल रहा है. Y श्रेणी को 18 से 20 फीसदी की दर से और Z श्रेणी को 9-10 फीसदी की दर से HRA मिलता है. ये दर क्षेत्र और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है. माना जा रहा है कि सरकार HRA को 3 से 4% तक बढ़ा सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago