✕

होम / बिजनेस / 8 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, क्या बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ेंगे रेलवे स्टॉक्स? 

8 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, क्या बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ेंगे रेलवे स्टॉक्स? 

केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे से जुड़े आठ बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इन सभी प्रोजेक्ट्स को अगले कुछ सालों में पूरा किया जाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या रेलवे से जुड़े स्टॉक्स में तेजी आने वाली है? यह सवाल इसलिए उत्पन्न हुआ है, क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को 8 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में 8 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है, जिन पर 24,657 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. सरकार की योजना इन प्रोजेक्ट्स को साल 2030-31तक पूरा करने की है. 

यहां चलेंगे प्रोजेक्ट्स
मोदी कैबिनेट ने जिन 8 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, उनमें से 4 ओडिशा के लिए, 1 ओडिशा-आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए, 1  झारखंड-पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए, 1 महाराष्ट्र के लिए और 1 बिहार के लिए है. बिहार वाला प्रोजेक्ट विक्रमशिला-कटारिया से जुड़ा है, जिसकी लंबाई 26.23 किमी होगी. इसी तरह, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के बीच रेल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत जलगांव से जालना तक 174 किलोमीटर की नई लाइन बिछाई जाएगी. 

ऐसे मिलेगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये 8 नए प्रोजेक्ट्स कुल 7 राज्यों के 14 जिलों को कवर करेंगे. इनके पूरा होने से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि लॉजिस्टिक लागत में भी कमी आएगी. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से करीब 30 लाख पेड़ लगाने जितना कार्बन उत्सर्जन कम होगा. इतना ही नहीं,इन प्रोजेक्ट्स के निर्माण के दौरान लगभग 3 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा. 

कल आई थी गिरावट
रेलवे से किसी न किसी रूप में जुड़ीं कई कंपनियां स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध हैं. ऐसे में उनके शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये बात अलग है कि कल अधिकांश के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. रेल विकास निगम लिमिटेड यानी RVNL 3.72% की नरमी के साथ 518.40 रुपए पर बंद हुआ. Ircon International करीब दो प्रतिशत लुढ़ककर 264.90 रुपए पर पहुंच गया. Indian Railway Finance Corp और Container Corporation of India में भी कल गिरावट दर्ज हुई. इस दौरान IRCTC का शेयर ज़रूर ग्रीन लाइन में कारोबार करता रहा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago