✕

होम / बिजनेस / MobiKwik ने ई-रुपी को किया लॉन्च, UPI से कर सकेंगे पेमेंट, हर दिन मिलेगी इतनी लिमिट

MobiKwik ने ई-रुपी को किया लॉन्च, UPI से कर सकेंगे पेमेंट, हर दिन मिलेगी इतनी लिमिट

मोबिक्विक के जो मौजूदा यूजर अपना केवाईसी (KYC) पूरा कर चुके हैं, वे तत्काल e₹ वॉलेट खोलकर अपने बैंक खातों से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोबिक्विक (MobiKwik) भारत में पूर्ण सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट-ई-रूपी (e₹) लॉन्च करने वाली पहली फिनटेक कंपनी बन गई है. कंपनी ने रिजर्व बैंक (RBI) और यस बैंक (Yes Bank) के साथ मिलकर यह वॉलेट लॉन्च किया है. e₹ वॉलेट अब मोबीकिक के सभी एंड्रॉयड यूजर्स के पास उपलब्ध है और यह पीयर-टू-पीयर (P2P) और पीयर-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शंस की सुविधा देता है. यूजर्स e₹ का इस्तेमाल कर किसी भी UPI QR कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकते हैं, क्योंकि वॉलेट अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के साथ पूरी तरह से जुड़ा है.

हर दिन 50 हजार लिमिट

MobiKwik के जो मौजूदा यूजर अपना केवाईसी (KYC) पूरा कर चुके हैं, वे तत्काल e₹ वॉलेट खोलकर अपने बैंक खातों से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. नए यूजर्स को इस फीचर को ऐक्सेस करने के लिए वीडियो केवाईसी प्रोसेस पूरा करनी होगी. वॉलेट में रोजाना 50,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है और इसकी लिमिट 10,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है. इसमें 0.50 रुपये से 500 रुपये के डिनॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है.

कंपनी के एमडी ने क्या कहा?

मोबिक्विक (MobiKwik) के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन प्रीत सिंह ने बताया, 'e₹ की मदद से भारतीय रुपये को डिजिटल बनाने और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. हमारा मकसद देशभर में इसके प्रचलन को बढ़ाना और कैश पर निर्भरता कम करना है.' रिजर्व बैंक ने शुरू में सिर्फ बैंकों को डिजिटल करेंसी की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी. हालांकि, अप्रैल 2024 में इसका दायरा बढ़ाकर नॉन-बैंकिंग इकाइयों तक कर दिया गया.

रिकॉर्ड टाइम में सर्विस की लॉन्च

MobiKwik अपने इनोवेटिव नजरिये के लिए जानी जाती है और उसे रिजर्व बैंक के CBDC प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए न्योता दिया गया था और उसने रिकॉर्ड टाइम में यह सर्विस लॉन्च की है. MobiKwik की शुरुआत 2009 में हुई थी और यह मार्केट शेयर के लिहाज से देश का सबसे बड़ा डिजिटल वॉलेट है. कंपनी के पास 167 यूजर और 44 लाख मर्चेंट्स हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

6 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

6 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago