✕

होम / बिजनेस / ई-कॉमर्स पर गुमराह करने वाले डिजाइन जल्द होंगे बंद, CCPA ने जारी की चेतावनी

ई-कॉमर्स पर गुमराह करने वाले डिजाइन जल्द होंगे बंद, CCPA ने जारी की चेतावनी

डिजिटल ई-कॉमर्स के बढ़ते विस्तार के बीच उपभोक्ताओं को सुरक्षित और पारदर्शी अनुभव देने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने देश की सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स पर "डार्क पैटर्न" के इस्तेमाल की स्व-मूल्यांकन (Self Audit) करें. कंपनियों को सलाह दी गई है कि वे तीन महीने के भीतर यह ऑडिट पूरा कर घोषणा करें कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई डार्क पैटर्न मौजूद नहीं है. डार्क पैटर्न्स वे तकनीकी डिजाइन और फीचर्स होते हैं जो ग्राहकों को भ्रमित या गुमराह करके ऐसी कार्रवाई के लिए प्रेरित करते हैं जो वे सामान्य रूप से नहीं करना चाहते हैं. जैसे, सेवा को अनजाने में सब्सक्राइब कराना, छिपे हुए शुल्क लेना या विकल्पों को भ्रमित करना है.

CCPA का उद्देश्य

CCPA ने कहा कि अगर कंपनियां खुद आगे आकर यह घोषणा करेंगी कि वे डार्क पैटर्न का इस्तेमाल नहीं कर रहीं तो इससे डिजिटल बाजार में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा. साथ ही यह कंपनियों की नैतिकता और जवाबदेही को भी दर्शाएगा.

डार्क पैटर्न्स पर निगरानी के लिए संयुक्त कार्य समूह गठित

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इस मुद्दे पर गहराई से नजर रखने के लिए संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group – JWG) का गठन किया है. इस समूह में विभिन्न मंत्रालयों, नियामकों, उपभोक्ता संगठनों और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हैं. यह समूह डार्क पैटर्न्स के उपयोग की निगरानी करेगा और सरकार को समय-समय पर रिपोर्ट देगा.

प्रह्लाद जोशी ने की थी कंपनियों से चर्चा

हाल ही में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 50 से अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ बैठक की थी जिसमें डार्क पैटर्न्स के बढ़ते चलन पर चिंता जताई गई थी. बैठक में बताया गया कि कैसे जानबूझकर ऐसे यूआई/यूएक्स डिजाइन बनाए जा रहे हैं जो उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं.

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने इस पर कहा, "यह कोई छोटी बात नहीं, बल्कि सुनियोजित रणनीति है. हमने सभी कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद तो नियमों का पालन करें ही, अपने प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद थर्ड-पार्टी मर्चेंट्स को भी डार्क पैटर्न के इस्तेमाल से रोकें."

Ola-Uber पर भी सख्त नजर

हाल ही में CCPA ने कैब सेवाएं देने वाली कंपनियों Uber और Ola को उनके "एडवांस टिप" फीचर को लेकर नोटिस भेजा है. इन पर आरोप है कि उन्होंने ऐसे फीचर पेश किए जिससे उपभोक्ता अनजाने में ही अतिरिक्त भुगतान करने को मजबूर हो जाते हैं.

2023 में जारी किए गए थे दिशा-निर्देश

डार्क पैटर्न्स पर रोक लगाने के लिए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय पहले ही सक्रिय है. 2023 में CCPA ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे. इनमें इन गुमराह करने वाले डिजाइनों की पहचान, उन्हें प्रतिबंधित करने और उपभोक्ता हितों की रक्षा करने के उपाय शामिल हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

16 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

45 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago