होम / बिजनेस / इस कंपनी का बड़ा ऐलान: नहीं बढ़ेगी Salary, बोनस बजट में भी कटौती

इस कंपनी का बड़ा ऐलान: नहीं बढ़ेगी Salary, बोनस बजट में भी कटौती

इस साल अब तक कई दिग्गज कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं. इसके अलावा, कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. एक तरफ जहां छंटनी के दौर लगातार जारी है. वहीं, कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती की जा रही है. इस साल अब तक छोटी-बड़ी कई कंपनियां अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं. कॉस्ट कटिंग के नाम पर कंपनियां सबसे पहले छंटनी को ही अमल में लाती हैं. अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने फुल टाइम कर्मचारियों को एक बुरी खबर सुनाई है.

इस बजट में भी कटौती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि इस बार उन्हें सैलरी हाइक नहीं मिलेगा. यानी उनकी सैलरी में बढ़ोत्तरी नहीं होने वाली. इतना ही नहीं कंपनी कर्मचारियों के बोनस और स्टॉक अवॉर्ड के लिए बजट भी कम कर रही है. रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस बारे में सूचित किया है.

मजबूरियों का हवाला
सत्या नडेला ने अपने मेल में कंपनी की मजबूरियों का हवाला दिया है. उन्होंने लिखा है, 'पिछले साल हमने बाजार की स्थितियों और कंपनी के प्रदर्शन से प्रेरित मुआवजे में एक महत्वपूर्ण निवेश किया, अपने वैश्विक मेरिट बजट को लगभग दोगुना कर दिया. लेकिन इस साल कई क्षेत्रों में आर्थिक स्थितियां बेहद अलग हैं'. नडेला ने अपने मेल में यह जताने का प्रयास किया है कि कंपनी के पास सैलरी हाइक रोकने और कर्मचारियों के बोनस एवं स्टॉक अवॉर्ड के बजट को कम करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

AI से जाएंगी कई नौकरियां
कुछ दूसरी कंपनियों की तरह माइक्रोसॉफ्ट भी AI पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसका असर कर्मचारियों की नौकरी पर पड़ना लाजमी है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI को Microsoft से अरबों डॉलर की फंडिंग मिली है. माइक्रोसॉफ्ट AI टेक को अपने ऑफिस प्रोडक्ट के साथ-साथ सर्च इंजन बिंग में भी शामिल कर रहा है. गौरतलब है कि कंपनी की तरफ से जनवरी में कहा गया था कि वह 10,000 कर्माचारियों की छंटनी करेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

14 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

11 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.