✕

होम / बिजनेस / UP के इस शहर में Microsoft बनाएगी डेवलपमेंट सेंटर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

UP के इस शहर में Microsoft बनाएगी डेवलपमेंट सेंटर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे Microsoft का डेवलपमेंट सेंटर शुरू होने जा रहा है. इस डेवलपमेंट सेंटर के जरिए नोएडा में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली-एनसीआर में आईटी की नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) नोएडा में एक डेवलपमेंट सेंटर शुरु करने की प्लानिंग कर रही है. यह प्रोजेक्ट आईटी क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्रीय विकास में भी सहायक होगा. कंपनी 15 एकड़ जमीन पर यह सेंटर बनाने के लिए हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस डेवलपमेंट सेंटर में तीन टावर होंगे, जिन्हें पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. तो आइए जानते हैं कंपनी इस प्रोजेक्ट में कितना निवेश कर रही है और इससे कितने लोगों को रोजगार मिलेगा?

2000 करोड़ निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा प्राधिकरण को इस प्रोजेक्ट के लिए एक विस्तृत निर्माण योजना सौंप दी है. कंपनी 15 एकड़ की जमीन पर यह डेवलपमेंट सेंटर बनाएगी, जिसके लिए 2000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा. पहले चरण में तीन टावरों और उनकी पार्किंग सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा और दूसरे चरण में अन्य कार्य पूरे होंगे.

तीन साल में सेंटर शुरू करने का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का लक्ष्य 2027 तक इस सेंटर को चालू करना है. प्रस्तावित योजना में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) और ऊंचाई मानकों का ध्यान रखा गया है. हरित स्थान और आधुनिक डिजाइन इस केंद्र को पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए मंजूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है, और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. यह प्रोजेक्ट हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने के साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति देगा.

आईटी हब्स में शामिल होगा नोएडा

माइक्रोसॉफ्ट का यह केंद्र नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित होगा, जिससे इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी. यह स्थान एक्वा मेट्रो लाइन और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा, जो इसे व्यवसाय और विकास के लिए एक रणनीतिक स्थान बनाता है. बता दें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर पहले से ही कई आईटी कंपनी हैं, जिसमें TCS, HCL और Adobe जैसी विदेशी कंपनी भी शामिल है. यह डेवलपमेंट सेंटर नोएडा को भारत के आईटी हब्स में शामिल करने में मदद करेगा. माइक्रोसॉफ्ट के इस इंवेस्टमेंट से कई दूसरी बड़ी आईटी और दूसरी कंपनी भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे का रूख बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से कर सकती हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago