होम / बिजनेस / यह दिग्गज IT कंपनी फिर कर रही है छंटनी, इतने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी     

यह दिग्गज IT कंपनी फिर कर रही है छंटनी, इतने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी     

अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई देने लगी है. इस वजह से डरी कंपनियां अपने खर्चों में कटौती के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IT सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर है. उनकी नौकरी पर संकट लगातार बरकरार है. माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार 200 कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया है. गौर करने वाली बात ये है कि मुश्किल से एक महीने पहले ही इस दिग्गज कंपनी ने 1800 कर्मियों को बाहर करने की घोषणा की थी.  

R&D पर गाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट इस बार कस्टमर फोक्स्ड रिसर्च एंड डवलेपमेंट डिपार्टमेंट (R&D Department) से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. बता दें कि पिछले कुछ समय से अलग-अलग सेक्टर्स से छंटनी की खबर सामने आ रही हैं. हाल ही में वॉलमार्ट ने भी ऐसा ही ऐलान किया था. 

डरी हुई हैं कंपनियां 
माना जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले की वजह से कॉन्ट्रैक्टर रिक्रूटर्स पर असर देखने को मिल सकता है. दरअसल, अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई देने लगी है. इस वजह से डरी कंपनियां अपने खर्चों में कटौती के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा.

ऑरेकल में भी यही हाल
इससे पहले, दुनिया की टॉप IT कंपनियों में शुमार ऑरेकल कॉरपोरेशन द्वारा अमेरिका में छंटनी की बात सामने आई थी.  ऑरेकल ने जुलाई में ग्लोबल वर्कफोर्स की संख्या कम करने की योजना बनाई थी. मौजूदा समय में ऑरेकल के पास दुनियाभर में 1.43 लाख फुल टाइम कर्मचारी हैं. कंपनी वर्कफोर्स पर होने वाले सालाना खर्चे को नीचे लाना चाहती है, इसलिए उसने छंटनी शुरू कर दी है.  

भारत पर भी असर?
माना जा रहा है कि ऑरेकल भारत, कनाडा और यूरोप के कई देशों में भी छंटनी अभियान चला सकती है. ऑरेकल कॉरपोरेशन ने 2019 में भारत में अपने 100 कर्मचारियों की छुट्टी की थी. ऐसे में आशंका है कि अमेरिका में शुरू हुआ छंटनी अभियान भारत भी पहुंच सकता है. कंपनी के लिए यूएस से बाहर भारत सबसे बड़ा डिलीवरी सेंटर है. भारत में ऑरेकल के करीब 38,000 कर्मचारी हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

4 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.