✕

होम / बिजनेस / Microsoft में एक बार फिर छंटनी की तैयारी, इन कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

Microsoft में एक बार फिर छंटनी की तैयारी, इन कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

माइक्रोसॉफ्ट इन दिनों छंटनी करने की तैयारी में है, सीनियर स्टाफ के कुछ कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट ने खराब परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को टारगेट करते हुए छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही छंटनी होने जा रही है, लेकिन कंपनी ने अफेक्टेड कर्मचारियों की सटीक जानकारी नहीं दी है. माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी का फोकस हाई परफार्मिंग टैलेंट को ढूंढ़ने पर है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब कर्मचारी परफॉर्मेंस एक्सपेक्टेशंस को पूरा नहीं करते, तो कार्रवाई की जाती है.

लेऑफ का दौर जारी

माइक्रोसॉफ्ट में फिलहाल लगभग 2,28,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. यह संख्या अगले कुछ महीनों में घट सकती है. इससे पहले भी कंपनी ने 2023 में 10,000 और 2024 में 4,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया था. अब एक बार फिर से कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का विचार कर रही है. खासकर उन कर्मचारियों के लिए जो अपने परफॉर्मेंस में सुधार नहीं कर पाए हैं.

AI में अरबों डॉलर का निवेश

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस छटनी के फैसले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कुछ पदों को फिर से भरा भी गया है. इसका मतलब है कि कुछ डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की जरूरत हुई है. वहीं कुछ डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बनाई जा रही है. पिछले कुछ सालों में IT सेक्टर में मंदी और डाउनफॉल देखी गई है. यह इन कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण रही है. इसके बावजूद माइक्रोसॉफ्ट ने एआई के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया है. कंपनी ने एआई टेक्नोलॉजी में अरबों डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है.

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

कुल मिलाकर, कंपनी का यह कदम उन कर्मचारियों की छटनी का है जो अपनी परफॉरमेंस में सुधार नहीं कर पा रहे हैं. इस कंपनी में लगभग जून 2024 तक कुल 228,000 एम्पलाई काम कर रहे है. इससे पहले भी कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. इसी कड़ी में एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट भी ले ऑफ करने जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago