✕

होम / बिजनेस / माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत में AI फ्यूचर पर हुई चर्चा

माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत में AI फ्यूचर पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला की मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद सत्य नडेला ने पीएम मोदी संग एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जिसकी तस्वीर खुद पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई. उन्होंने लिखा कि हमारे बीच इनोवेशन, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई है. जिस पर सत्य नडेला ने कहा कि मैं भारत को AI में सबसे आगे बनाने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सत्य नडेला, आपसे मिलकर वास्तव में खुशी हुई. भारत में माइक्रोसॉफ्ट के महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं के बारे में जानकर खुशी हुई. पीएम मोदी ने बताया कि बैठक में इनोवेशन, तकनीक और एआई के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.

मुलाकात के बाद क्या बोले नडेला?

नडेला ने इस मुलाकात के बाद कहा कि PM मोदी को उनकी लीडरशिप के लिए धन्यवाद. भारत को AI फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और देश में लगातार हमारे विस्तार को लेकर साथ काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं. हम मिलकर ये सुनिश्चित करेंगे कि AI प्लेटफॉर्म से हर भारतीय को फायदा पहुंचे.

 

पहले भी हो चुकी है पीएम से मुलाकात

नडेला पिछली बार फरवरी 2024 में भारत आए थे. इसके पहले भी उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हो चुकी है. उस समय नडेला ने डिजिटल इंडिया अभियान की बहुत तारीफ की थी. इसके साथ ही उन्होंने’कोड विदाउट बैरियर्स कार्यक्रम का विस्तार भारत में भी करने की घोषणा की थी. इसके तहत 2024 में 75,000 महिला डेवलपर का कौशल विकास करना था.

रेवंत रेड्डी से भी मिले थे नडेला

इससे पहले सत्य नडेला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से मिले थे. 30 दिसंबर को ये मुलाकात हुई थी. इस दौरान रेड्डी ने एक मजबूत IT मेकानिज्म डेवलप करने के लिए नडेला से सपोर्ट मांगा था. ऐसा इसलिए, ताकि हैदराबाद को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया का टॉप शहर बनाया जा सके.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

23 hours ago