✕

होम / बिजनेस / 213 करोड़ का फाइन लगते ही बौखलाया Meta, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने कही ये बड़ी बातें

213 करोड़ का फाइन लगते ही बौखलाया Meta, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने कही ये बड़ी बातें

META ने अपने बयान में कहा कि 2021 के अपडेट ने लोगों के पर्सनल मैसेज की प्राइवेसी में कोई बदलाव नहीं किया और इसे उस समय यूजर्स के लिए एक विकल्प के रूप में पेश किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंटरनेट मीडिया कंपनी मेटा ने कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के उस पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के फैसले से सहमत नहीं है और इसके खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है. सीसीआई ने सोमवार को कंपनी पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. यह जुर्माना 2021 में वॉट्सऐप की निजता नीति अपडेट के संबंध में अनुचित व्यावसायिक तरीकों को अपनाने के लिए लगाया गया है. 

META ने क्या कहा?

मेटा ने इस पर एक बयान जारी कर कहा कि 2021 के अपडेट ने लोगों के पर्सनल मैसेज की प्राइवेसी में कोई बदलाव नहीं किया और इसे उस समय यूजर्स के लिए एक विकल्प के रूप में पेश किया गया था. हमने यह भी सुनिश्चित किया कि इस अपडेट के कारण किसी का भी अकाउंट डिलीट ना हो या व्हाट्सएप सेवा प्रभावित ना हो.

मेटा ने आगे कहा, "यह अपडेट व्हाट्सएप पर वैकल्पिक बिजनेस फीचर शुरू करने के लिए था और इस अपडेट में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी थी. इसमें हमने बताया था कि हम डेटा कैसे इकट्ठा करते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं. मेटा के जवाब से ये साफ है कि उसने सीसीआई के आरोपों पर अपनी आपत्ति जताई है.

CCI ने क्या-क्या आरोप लगाए थे?

CCI ने मेटा पर 2021 में WhatsApp प्राइवेसी अपडेट के संबंध में अनुचित व्यावसायिक तरीकों को अपनाने का आरोप लगाया था. इसके अलावा सीसीआई ने निर्देश दिया था कि मेटा को प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार (Anti-competitive behaviour) से दूर रहना चाहिए. CCI ने यह भी कहा था कि WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किए गए भारतीय यूजर डेटा को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए अन्य मेटा कंपनियों के साथ 5 साल तक शेयर नहीं कर सकता.

दरअसल, सीसीआई ने अपनी जांच में पाया था कि WhatsApp की ‘टेक-इट-या-लीव-इट’ वाली पॉलिसी अपडेट फेयर नहीं थी. यानी इस पॉलिसी ने सभी व्हाट्सएप यूजर्स को डेटा कलेक्शन की शर्तों को स्वीकार करने और बिना किसी ऑप्ट-आउट के मेटा ग्रुप के भीतर डेटा शेयर करने के लिए मजबूर किया था. CCI के अनुसार मेटा ने व्हाट्सएप के जरिए धारा 4(2)(A)(i) का उल्लंघन किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

बड़ी खबरें