✕

होम / बिजनेस / Meta पर लगा 797 मिलियन यूरो का जुर्माना, यह गलती पड़ी भारी, जानिए क्या है मामला?

Meta पर लगा 797 मिलियन यूरो का जुर्माना, यह गलती पड़ी भारी, जानिए क्या है मामला?

फेसबुक मार्केटप्लेस को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने पर यूरोपियन कमीशन ने मेटा पर 797 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फेसबुक (Facebook) की मूल कंपनी मेटा पर यूरोपीय संघ द्वारा भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. यूरोपीय संघ के विनियामकों द्वारा मेटा पर पहली बार "अपमानजनक व्यवहार" करने का आरोप लगाए जाने के लगभग दो साल बाद यह जुर्माना लगाया गया है. मेटा पर यूरोपीय आयोग ने €797.7 मिलियन (लगभग 7100 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है.

मेटा पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

मेटा पर फेसबुक यूजर्स को मार्केटप्लेस के संपर्क में आने के लिए मजबूर करना और प्लेटफार्म पर थर्ड पार्टी के वर्गीकृत विज्ञापन प्रदाताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाना जुर्माने के दो मुख्य कारण बताए गए हैं. 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग और प्रतिस्पर्धा आयोग ने लंबे समय से चल रही जांच के बाद 79.77 करोड़ यूरो (84.1 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है.

मेटा पर क्या है आरोप?

नियामकों ने जांच में पाया कि कंपनी ने अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग किया और प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों में लगी रही. ब्रसेल्स ने मेटा पर ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन कारोबार को अपने सोशल नेटवर्क से जोड़कर प्रतिस्पर्धा को बाधित करने का आरोप लगाया था. कंपनी पर फेसबुक यूजर्स को ऑटोमेटिक रूप से ‘मार्केटप्लेस’ से जोड़ने की व्यवस्था का आरोप लगा था.

फैसले के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

इस बात की भी चिंता जतायी गयी थी कि मेटा टर्म ऑफ सर्विस के साथ अनुचित व्यापारिक शर्तें लगा रही थी. यह व्यवस्था उसे कंपनी के मार्केटप्लेस को लाभ पहुंचाने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम पर विज्ञापन करने वाले प्रतिस्पर्धियों से उत्पन्न विज्ञापन-संबंधित आंकड़ों का उपयोग करने के लिए अधिकृत करती थी. मेटा ने बयान में कहा कि इस निर्णय में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि उसके कदम से प्रतिद्वंद्वी कंपनियों या उपभोक्ताओं को कोई नुकसान पहुंचा है. कंपनी ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें