होम / बिजनेस / इस कंपनी की Stock Market में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को हुई Wow वाली फीलिंग

इस कंपनी की Stock Market में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को हुई Wow वाली फीलिंग

शेयर बाजार में एक कंपनी की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. इसके चलते निवेशकों को काफी फायदा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेगाथर्म इंडक्शन (Megatherm Induction) की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. कंपनी के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला था और अब धमाकेदार लिस्टिंग ने निवेशकों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ला दी है. कंपनी के शेयर 83 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 198 रुपए पर लिस्ट हुए और इसके बाद शेयरों में 5% का अपर सर्किट लग गया. इसके चलते खबर लिखे जाने तक मेगाथर्म इंडक्शन के शेयरों का भाव 207.90 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. बता दें कि मेगाथर्म इंडक्शन के आईपीओ का प्राइज बैंड 100 से 108 रुपए प्रति शेयर था.

कई गुना हुआ था सब्सक्राइब
Megatherm Induction आईपीओ निवेशकों के लिए 29 जनवरी को ओपन होकर और 31 जनवरी को बंद हो गया था. इस दौरान, इस आईपीओ को 250 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था. आखिरी दिन यह IPO 196.11 गुना सब्सक्राइब हुआ था. मेगाथर्म आईपीओ का साइज 53.91 करोड़ रुपए था. कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 49.92 लाख फ्रेश शेयर जारी किए हैं. इसका लॉट साइज 1200 शेयरों का था. यानी प्रत्येक रिटेल निवेशक को कम से कम 1,29,600 रुपए का दांव लगाना था.

ये भी पढ़ें - मुश्किलों में इजाफा: इस बड़े संगठन ने कारोबारियों को दी सलाह, 'Paytm न करो'

कैसी है वित्तीय स्थिति?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने 15.36 करोड़ रुपए एंकर निवेशकों से जुटाए हैं. कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (PAT) 1400.41 करोड़ रुपए रहा था. जबकि एक साल पहले ये 110.10 करोड़ था. इसी तरह, कंपनी के रिवेन्यु में भी शानदार इजाफा देखने को मिला. गौरतलब है कि पिछले साल आए अधिकांश आईपीओ ने निवेशकों को मालामाल कर दिया था और इस साल भी अब तक जितने आईपीओ आए हैं उनमें से कई निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

42 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

42 minutes ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago