✕

होम / बिजनेस / अंबुजा सीमेंट्स का बिहार में मेगा इन्वेस्टमेंट, 1600 करोड़ की लागत से लगाएंगे ये प्लांट

अंबुजा सीमेंट्स का बिहार में मेगा इन्वेस्टमेंट, 1600 करोड़ की लागत से लगाएंगे ये प्लांट

देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की कंपनी राज्य में 1600 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़ी परियोजना स्थापित करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की बिहार में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है. यह बिहार में सीमेंट सेक्टर का सबसे बड़ा निवेश करने जा रही है. कंपनी ने आज इसका ऐलान किया है. ऐलान के मुताबिक नवादा जिले के वारिसलीगंज में 60 लाख टन सालाना क्षमता की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाई जाएगी. इस पर करीब 1600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. कंपनी के ऐलान के मुताबिक यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा और पहले चरण में 1100 करोड़ रुपये के निवेश से 24 लाख टन क्षमता तैयार की जाएगी, इसे दिसंबर 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है. 

कंपनी ने दी निवेश की जानकारी

अंबुजा सीमेंट्स ने जानकारी दी कि वह बिहार में 6 MTPA क्षमता वाली वारिसलीगंज सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. यह बिहार में कंपनी का पहला वेंचर होगा. प्रोजेक्ट तीन फेज में इंप्लिमेंट किया जाएगा. 2.4 MTPA का पहला फेज, 1100 करोड़ रुपये के निवेश से दिसंबर 2025 तक चालू होने वाला है. कंपनी ने कहा कि फ्यूचर एक्सपेंशन के लिए जमीन का पर्याप्त प्रोविजन किया गया है और इसे बहुत कम पूंजीगत व्यय पर नियत समय में चालू किया जाएगा. यह साइट मोसामा गांव में स्थित है और सड़क और रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ी हुई है.

रोजगार और लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा कायाकल्प

कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से बिहार की बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. हाल में केंद्रीय बजट में भी बिहार को कई रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की सौगात मिली है. अडानी ग्रुप के इस प्रोजेक्ट से राज्य में 250 प्रत्यक्ष और करीब 1000 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है. ये राज्य सरकार के राजस्व में प्रति वर्ष लगभग 250 करोड़ रुपए का योगदान भी देगा. इसके साथ ही प्लांट के भविष्य के विस्तार को देखते हुए भूमि की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. इससे यूनिट के दूसरे चरण को बहुत कम कैपिटल एक्सपेंडिचर पर निश्चित समय में चालू किया जा सकेगा.

अडानी एंटरप्राइजेज का बयान

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (एग्रो, ऑयल एंड गैस) और डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा कि यह निवेश राज्य सरकार के डेवलपमेंट प्रोग्राम और कंपनी की ग्रोथ प्लान्स के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के कारण सीमेंट इंडस्ट्री में अच्छी ग्रोथ देखी जा रही है और अंबुजा सीमेंट्स देश में लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का समर्थन करने के लिए अच्छी स्थिति में है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास समारोह में कहा कि यह निवेश बिहार की विकास क्षमता का प्रमाण है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago