होम / बिजनेस / Anand Mahindra ने किया अपनी कंपनी के नए CEO का स्वागत, जानें कौन हैं Mohit Joshi

Anand Mahindra ने किया अपनी कंपनी के नए CEO का स्वागत, जानें कौन हैं Mohit Joshi

महिंद्रा ग्रुप की कंपनी Tech Mahindra के नए सीईओ और MD के रूप में मोहित जोशी की नियुक्ति हुई है. इससे पहले जोशी इंफोसिस में लंबे समय तक रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी टेक महिंद्रा को नया MD और CEO मिल गया है. मोहित जोशी (Mohit Joshi) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. मोहित कंपनी के मौजूदा एमडी और सीईओ सीपी गुरनानी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. मोहित जोशी 20 दिसंबर 2023 से पदभार ग्रहण कर लेंगे. टेक महिंद्रा जॉइन करने से पहले मोहित जोशी इंफोसिस में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.

2 दशक से ज्यादा का अनुभव
मोहित जोशी के अपॉइंटमेंट की घोषणा मार्च में हो गई थी, लेकिन उन्होंने पिछले हफ्ते ही जॉइन किया है. Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मोहित के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है और मोहित का कंपनी में स्वागत किया है. पिछले हफ्ते मोहित जोशी ने अपने एक LinkedIn पोस्ट में कहा था कि वो Tech Mahindra से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं. 47 वर्षीय जोशी के पास टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में दो दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने इंफोसिस के साथ लगभग 23 साल काम किया, जहां उन्होंने वर्ष 2000 में सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था.

इंफोसिस ने रोका, लेकिन नहीं रुके
जोशी ने इंफोसिस में कई बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं. उदाहरण के तौर पर वह सेल्स एवं मार्केटिंग- बैंकिंग एवं कैपिटल मार्केट्स के ग्लोबल हेड रहे. यूरोप में फाइनेंशियल सर्विसेज के VP और हेड की पोजीशन भी संभाली. कंपनी ने उन्हें फाइनेंशियल सर्विसेज का ग्लोबल हेड भी नियुक्त किया. पिछले सात वर्षों से, उन्होंने इंफोसिस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे. इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मोहित लंदन में रह रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मोहित जोशी ने अपने इस्तीफे की बात की, तो इंफोसिस मैनेजमेंट के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी. मैनेजमेंट ने मोहित को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला. इंफोसिस फाइलिंग के अनुसार, जोशी पिछले वर्ष में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी थे, इस दौरान कंपनी ने उन्हें 57.32 करोड़ का भुगतान किया था.

दिल्ली से की है पढ़ाई
जोशी दिल्ली पब्लिक स्कूल - आरके पुरम के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है और 1996 में Faculty of Management Sciences से MBA पूरा किया था. उन्हें मार्च 2014 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर चुना गया था. जोशी ने 1996 में ANZ Grindlays Bank से अपना करियर शुरू किया. दशकों से, उन्होंने लैटिन अमेरिका, यूरोप, एशिया और अमेरिका में काम किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

25 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

39 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

51 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें