होम / बिजनेस / कंपनियों को Festival Season पर धनवर्षा की आस, Meesho ने किया बड़ा ऐलान

कंपनियों को Festival Season पर धनवर्षा की आस, Meesho ने किया बड़ा ऐलान

इस बार फेस्टिवल सीजन में कंपनियों को अपने सेल्स फिगर में तगड़े इजाफे की उम्मीद है. मीशो ने डिमांड को पूरा करने के लिए 5 लाख सीजनल जॉब्स का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगभग हर सेक्टर की कंपनियों को फेस्टिवल सीजन (Festival Season) का इंतजार रहता है, क्योंकि इस दौरान उनके सेल्स फिगर में गजब की तेजी देखने को मिलती है. कोरोना महामारी ने जरूर फेस्टिवल्स की चमक फीकी कर दी थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं लिहाजा कंपनियों को भी उम्मीद है कि त्यौहारों का ये मौसम उनकी तिजोरी को भी भारी कर देगा. इस बीच, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) ने फेस्टिवल सीजन के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बड़ा ऐलान किया है.

पिछले साल से 50% ज्यादा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीशो ने पांच लाख से अधिक लोगों को नौकरी देने की घोषणा की है. हालांकि, ये सीजनल जॉब्स होंगी, यानी केवल फेस्टिवल सीजन की डिमांड को पूरा करने के लिए इन लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा. पिछले साल भी फेस्टिवल सीजन के मौके पर मीशो ने ऐसी ही घोषणा की थी, लेकिन इस बार नौकरियों का आंकड़ा पिछली बार से करीब 50 प्रतिशत अधिक है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाजार कितनी तेजी से पहले वाली स्थिति में लौट रहा है.

इस तरह होगी भर्ती
मीशो Ecom Express, DTDC, Elastic Run, Loadshare, Delhivery, Shadowfax और Xpressbees जैसे थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स प्लेयर्स के साथ पार्टनरशिप के माध्यम से लगभग दो लाख नौकरी के अवसर उत्पन्न कराएगी. इनमें से 60% से अधिक अवसर टियर-III और टियर-IV क्षेत्रों से होंगे. मुख्य रूप से डिलीवरी-पिकिंग, सॉर्टिंग, लोडिंग, अनलोडिंग और रिटर्न जैसे कार्यों के लिए जिम्मेदार भर्ती की जाएगी. इसके अलावा, मीशो से जुड़े विक्रेता त्यौहारी सीजन में अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 लाख से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकते हैं. ये नियुक्तियां विनिर्माण, पैकेजिंग और छंटाई सहित विभिन्न कार्यों के लिए की जा सकती हैं.

डिमांड पूरी करने को तैयार
फुलफिलमेंट एंड एक्सपीरियंस के मुख्य अनुभव अधिकारी सौरभ पांडे ने कहा कि हम इस फेस्टिवल सीजन के दौरान मांग में पर्याप्त तेजी की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं, मीशो के 80 प्रतिशत से अधिक विक्रेता नए उत्पाद पेश करने की योजना बना रहे हैं. ये सेलर फैशन एक्सेसरीज और फेस्टिवल डेकोर जैसी नई कैटेगरी के तहत नए प्रोडक्ट्स बेचेंगे. बढ़ी डिमांड के लिए खुद को तैयार रखने के लिए मीशो के 30 प्रतिशत से अधिक विक्रेता अपनी इन्वेंट्री के लिए अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस किराए पर ले रहे हैं. त्यौहारी सीजन में विशेष रूप से टियर-3 और टियर-4 क्षेत्रों में ग्रोथ के ज्यादा अवसर मिलने की उम्मीद है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

7 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

8 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

7 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.