होम / बिजनेस / कंपनी हो तो ऐसी, कर्मचारियों की दिवाली रौशन करने के लिए बड़ा ऐलान, हर तरफ तारीख 

कंपनी हो तो ऐसी, कर्मचारियों की दिवाली रौशन करने के लिए बड़ा ऐलान, हर तरफ तारीख 

दिवाली के मौके पर कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी नजर न आए, इसके लिए एक दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दीपावली की खुशियां अपनों के साथ सेलिब्रेट करने में अक्सर काम आड़े आ जाता है. घर से दूर नौकरी करने वालों को कई बार छुट्टी भी नहीं मिलती. लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के कर्मचारी इस मामले में भाग्यशाली हैं. कंपनी ने उनके लिए 9 दिन का ब्रेक अनाउंस किया है, जो 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा. मीशो ने इस ब्रेक को 'रीसेट एंड रीचार्ज' नाम दिया है. सोशल मीडिया पर मीशो की जमकर सराहना हो रही है. लोगों का कहना है कि कंपनी ने एक अच्छी मिसाल पेश की है.

न ईमेल और न मैसेज 
वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है जब मीशो ने कर्मचारियों के लिए 9 दिनों के ब्रेक का ऐलान किया है. वह पिछले तीन सालों से ऐसा कर रही है और यह चौथा साल है जब कंपनी अपने कर्मचारियों को यह ब्रेक दे रही है. मीशो ने साफ किया है कि इस ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को काम से जुड़ी हर चीज से दूर रखा जाएगा. कंपनी न तो उन्हें किसी मीटिंग में बुलाएगी और न ही कोई ईमेल या मैसेज भेजेगी. 

सफलता का इनाम
मीशो ने अपने लिंक्‍डइन पोस्ट में लिखा है-  'कोई लैपटॉप नहीं, मैसेज, ईमेल नहीं, मीटिंस और स्टैंड-अप कॉल भी नहीं, 9 दिनों तक काम से जुड़ा कुछ भी नहीं! हम 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक अपने चौथे रीसेट एंड रीचार्ज ब्रेक पर जा रहे हैं'. कंपनी ने आगे लिखा है कि हमारी सफल मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के बाद अब समय आ गया है कि हम पूरी तरह से अनप्लग करें और खुद पर ध्यान दें. यह ब्रेक हमारे अपने दिमाग और शरीर को तरोताजा करने के लिए है, ताकि हम अगले साल की शुरुआत एक नई ऊर्जा के साथ कर सकें. बता दें कि मीशो के लिए 2024 काफी अच्छा रहा है. 

जमकर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर कंपनी के इस फैसले की जमकर सराहना की जा रही है. लोगों ने इसे एक प्रगतिशील सोच करार दिया है. गौरतलब है कि आजकल अधिकांश कंपनियों में कामकाजी माहौल बेहद खराब हो गया है. बात केवल प्राइवेट सेक्टर की ही नहीं है, सरकारी क्षेत्र में भी कर्मचारियों के बुरे हाल हैं. खासकर बैंकिंग इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस जैसा कुछ नहीं बचा है. ऐसे में मीशो का 9 दिनों का ब्रेक देना वाकई काबिले तारीफ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

सेबी का सुजलॉन पर बड़ा प्रहार: 29 करोड़ रुपये का जुर्माना, पुरानी क्लीन चिट भी रद्द

खातों में कथित हेराफेरी, भ्रामक वित्तीय खुलासे और समूह कंपनियों के बीच फंड घुमाकर मुनाफा दिखाने के आरोपों पर सेबी ने सुजलॉन एनर्जी और उसके पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगाया है.

1 week ago

बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.