होम / बिजनेस / MDI सोसाइटी ने रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड का पुनर्गठन किया

MDI सोसाइटी ने रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड का पुनर्गठन किया

अनुभवी कॉरपोरेट लीडर मोहनदास पई बोर्ड में सदस्य के रूप में बने रहेंगे. अनुराग बत्रा (चेयरमैन एंड एडिटर इन चीफ, बिजनेसवर्ल्ड) भी बोर्ड के सदस्य हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गुरुग्राम: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सोसाइटी (MDI) ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त करते ही अपने बोर्ड के पुनर्गठन की भी घोषणा की. रजनीश कुमार 1 मार्च, 2019 से MDI बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के मेंबर थे. उन्होंने 8 अगस्त, 2022 को अंतरिम अध्यक्ष टीवी मोहनदास पई की जगह ली.

बोर्ड में ये लोग हैं शामिल
अनुभवी कॉरपोरेट लीडर मोहनदास पई बोर्ड में सदस्य के रूप में बने रहेंगे. बोर्ड के अन्य प्रमुख सदस्य हैं: अनुराग बत्रा (चेयरमैन एंड एडिटर इन चीफ, बिजनेसवर्ल्ड), सुचिंद्र मिश्रा (अतिरिक्त सचिव, DFS, MoF), संजीव बिखचंदानी (इन्फो एज इंडिया लिमिटेड के फाउंडर), संगीता तलवार (नेस्ले की पूर्व मार्केटिंग हेड और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की पूर्व एमडी), सुनील कुमार बंसल (उप प्रबंध निदेशक, IFCI लिमिटेड), कल्याण कुमार (कार्यकारी निदेशक, PNB), प्रबल कुमार सेन (पूर्व प्रोफेसर, XLRI) और MDI गुरुग्राम और MDI मुर्शिदाबाद.

SBI के चेयरमैन भी रह चुके हैं रजनीश कुमार
रजनीश कुमार ने अक्टूबर 2020 में SBI के चेयरमैन के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया. उन्हें बहुत ही चैलेंजिंग टाइम में बैंक को सफलतापूर्वक चलाने का क्रेडिट दिया जाता है. उनके कार्यकाल के दौरान ही बैंक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO को डेवलप किया.

SBI के साथ चार दशक तक जुड़े रहे
MDI के नए चेयरमैन रजनीश कुमार करीब चार दशक तक SBI के साथ जुड़े रहे. वे एक करियर बैंकर भी हैं. वे कॉर्पोरेट क्रेडिट और प्रोजेक्ट फाइनेंस के एक्सपर्ट माने जाते हैं. उन्होंने चीफ जनरल मैनेजर के रूप में पूर्वोत्तर राज्यों सहित पूरे देश में अपनी सेवाएं दी हैं.

SBI की सहायक कंपनियों के भी चेयरमैन रहे
लेहमैन ब्रदर्स के पतन के बाद उत्पन्न हुए संकट के तुरंत बाद उन्होंने बैंक के यूके के संचालन को सफलतापूर्वक मैनेज किया. इससे पहले, उन्होंने टोरंटो में वाइस प्रेसिडेंट (क्रेडिट) के रूप में भी काम किया. रजनीश कुमार SBI की सहायक कंपनियों एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई फाउंडेशन, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के भी चेयरमैन रह चुके हैं. 

विभिन्न संगठनों के बोर्ड के डायरेक्टर भी रह चुके हैं
कुमार, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट, पुणे, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, खादी और ग्रामोद्योग उद्योग आयोग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस जैसे विभिन्न संगठनों के बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. 

वर्तमान में रजनीश कुमार की जिम्मेदारी
रजनीश कुमार वर्तमान में HSBC, Asia Pacific और L&T Infotech जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा वे Resilient Innovations P Ltd. (BharatPe) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. रजनीश Lighthouse Communities Foundation के बोर्ड में भी स्वतंत्र निदेशक हैं. कुमार कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और बैरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया लिमिटेड के सलाहकार भी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

5 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

7 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

7 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

7 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 hour ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

5 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

7 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

7 hours ago