होम / बिजनेस / SBI को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले रजनीश कुमार बने MDI बोर्ड के नए चेयरमैन

SBI को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले रजनीश कुमार बने MDI बोर्ड के नए चेयरमैन

रजनीश कुमार ने अक्टूबर 2020 में SBI के चेयरमैन के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया. उन्हें बहुत ही चैलेंजिंग टाइम में बैंक को सफलतापूर्वक चलाने का क्रेडिट दिया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गुरुग्राम: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सोसाइटी (MDI) ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया. रजनीश कुमार 1 मार्च, 2019 से MDI बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के मेंबर थे. उन्होंने 8 अगस्त, 2022 को अंतरिम अध्यक्ष टीवी मोहनदास पई की जगह ली.

SBI के चेयरमैन भी रह चुके हैं रजनीश कुमार
रजनीश कुमार ने अक्टूबर 2020 में SBI के चेयरमैन के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया. उन्हें बहुत ही चैलेंजिंग टाइम में बैंक को सफलतापूर्वक चलाने का क्रेडिट दिया जाता है. उनके कार्यकाल के दौरान ही बैंक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO को डेवलप किया.

SBI के साथ चार दशक तक जुड़े रहे
MDI के नए चेयरमैन रजनीश कुमार करीब चार दशक तक SBI के साथ जुड़े रहे. वे एक करियर बैंकर भी हैं. वे कॉर्पोरेट क्रेडिट और प्रोजेक्ट फाइनेंस के एक्सपर्ट माने जाते हैं. उन्होंने चीफ जनरल मैनेजर के रूप में पूर्वोत्तर राज्यों सहित पूरे देश में अपनी सेवाएं दी हैं.

SBI की सहायक कंपनियों के भी चेयरमैन रहे
लेहमैन ब्रदर्स के पतन के बाद उत्पन्न हुए संकट के तुरंत बाद उन्होंने बैंक के यूके के संचालन को सफलतापूर्वक मैनेज किया. इससे पहले, उन्होंने टोरंटो में वाइस प्रेसिडेंट (क्रेडिट) के रूप में भी काम किया. रजनीश कुमार SBI की सहायक कंपनियों एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई फाउंडेशन, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के भी चेयरमैन रह चुके हैं. 

विभिन्न संगठनों के बोर्ड के डायरेक्टर भी रह चुके हैं
कुमार, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट, पुणे, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, खादी और ग्रामोद्योग उद्योग आयोग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस जैसे विभिन्न संगठनों के बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. 

वर्तमान में रजनीश कुमार की जिम्मेदारी
रजनीश कुमार वर्तमान में HSBC, Asia Pacific और L&T Infotech जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा वे Resilient Innovations P Ltd. (BharatPe) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. रजनीश Lighthouse Communities Foundation के बोर्ड में भी स्वतंत्र निदेशक हैं. कुमार कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और बैरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया लिमिटेड के सलाहकार भी हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

12 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

13 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

15 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

15 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.