होम / बिजनेस / MCX ने अगले 6 महीने के लिए इतने करोड़ में बढ़ाया समझौता

MCX ने अगले 6 महीने के लिए इतने करोड़ में बढ़ाया समझौता

इससे पहली तिमाही के लिए कंपनी ने इन्‍हीं सेवाओं के लिए 87 करोड़ रुपये चुकाए थे जबकि इस बार कंपनी इसके लिए 125 करोड़ रुपये चुका रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

मल्टी कमोडिटी सेक्‍टर की बड़ी कंपनी MCX ने 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड  के साथ अपने समझौते को अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड वो कंपनी है जो MCX को सॉफ्टवेयर सेवाएं मुहैया कराती है. कंपनी ने अगले 6 महीने के लिए इस समझौते को 125 करोड़ रुपये प्रति तिमाही पर बढ़ाया है. इससे पहली तिमाही के लिए कंपनी ने ये समझौता मात्र 87 करोड़ रुपये में किया गया था. 

कंपनी ने रेग्‍यूलेटरी फाइलिंग में दी है ये जानकारी
कंपनी ने रेग्‍यूलेटरी फाइलिंग में दी है ये जानकारी दी है कि वो इसके लिए प्रति तिमाही ₹125 करोड़ रुपये चुकाने जा रही है. कंपनी ने ये भी कहा है कि हम अपने उपयोगकर्ताओं को एक बेहतर सेवा देने में विश्‍वास रखते हैं और हम अपनी सेवाओं में लगातार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. MCX ने कहा, हम अपने सभी हितधारकों को नए कमोडिटी डेरिवेटिव्स प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने की रोल-आउट योजना के बारे में बताएंगे. इससे पहले MCX ने 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड  के साथ एक लॉन्‍ग टर्म में एग्रीमेंट किया था. जो 30 सितंबर 2022 को समाप्‍त हो गया था. उसके बाद कंपनी ने एक नए सेवा प्रदाता का चयन कर लिया था.

TCS के साथ कर लिया था समझौता 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2021 में, एमसीएक्स बोर्ड ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स प्लेटफॉर्म के कार्यान्वयन के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को अनुबंध देने का फैसला किया था, जिससे अपने प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म को चलाने के लिए टीसीएस के सॉफ्टवेयर का इस्‍तेमाल कर सके. हालाँकि, यह तीसरी बार है कि MCX ने मौजूदा सेवा प्रदाता, जो इसके संस्थापक-प्रवर्तक भी थे, के साथ सॉफ्टवेयर समर्थन सेवा व्यवस्था को बढ़ाया है, क्योंकि MCX समय सीमा के भीतर नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने में नाकाम रहा था. वहीं दूसरी एक्‍सचेंज फाइलिंग में 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड ने कहा कि हम एक बार फिर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) के आखिरी समय में किए गए अनुरोध पर सहमत हुए हैं, जो एमसीएक्स के अनुसार एक और बार के साथ 'आखिरी बार' है। यह समझौता 1 जुलाई 2023 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा.

एमसीएक्‍स और 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में हुआ इजाफा लिमिटेड 
63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड ने कहा कि हम ईमानदारी से चाहते हैं कि यह समझौता लॉन्‍ग टर्म के लिए जिससे हम नई डिजिटल दुनिया में मेगा आशाजनक अवसर में एक्सचेंज टेक्नोलॉजी समूह में अपनी बेहतरीन टीम तैनात कर सकें. वहीं अगर दोनों कंपनियों के शेयरों के कीमतों की बात करें तो पता चलता है कि एमसीएक्स के शेयरों में एक साल में 29% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसी अवधि के दौरान 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में 27% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अंतिम शुक्रवार को एमसीएक्स का शेयर मूल्य 0.38% बढ़कर ₹1,631.25 प्रति शेयर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई पर 63 मून्‍स टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड का शेयर मूल्य 0.81% बढ़कर ₹216.75 प्रति शेयर पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago