✕

होम / बिजनेस / महंगाई ने आपका ही नहीं मैकडॉनल्ड्स का भी बिगाड़ दिया गणित, आंकड़े दे रहे गवाही

महंगाई ने आपका ही नहीं मैकडॉनल्ड्स का भी बिगाड़ दिया गणित, आंकड़े दे रहे गवाही

दिग्गज फास्ट-फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है. चढ़ती महंगाई ने उसे दोतरफा नुकसान पहुंचाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चढ़ती महंगाई ने केवल आपका सुकून ही नहीं छीना, मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों का चैन भी उड़ा दिया है. कोरोना महामारी के बाद पहली बार मैकडॉनल्ड्स की सेल में गिरावट आई है. बिक्री में गिरावट के चलते कंपनी का प्रॉफिट भी 12 प्रतिशत कम हो गया है. 

चिंता में घिरी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी तिमाही में मैकडॉनल्ड्स के प्रॉफिट में भारी कमी देखने को मिली है. यह 12 प्रतिशत तक कम हो गया है. अप्रैल-जून तिमाही में ओपन लोकेशंस पर कंपनी की सेल में 1% की गिरावट आई, जो 2020 की अंतिम तिमाही के बाद पहली गिरावट है.  उस समय महामारी के चलते लगभग सबकुछ बंद था और लोग घरों में कैद हो गए थे. हालांकि, अब जब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है मैकडॉनल्ड्स के घटते सेल्स फिगर कंपनी के लिए चिंता का विषय बन गए हैं. 

मेन्यू में होगा बदलाव 
मैकडॉनल्ड्स की बिक्री में आई गिरावट की प्रमुख वजह महंगाई को बताया जा रहा है. कुछ समय पहले महंगाई के चलते मैकडोनल्ड्स के बर्गर से टमाटर को गायब हो गए थे और महंगाई के बोझ में दबे कस्टमर्स ने ही मैकडॉनल्ड्स का रुख करना बेहद सीमित कर दिया है. घटती सेल के मद्देनजर मैकडोनल्ड्स ने अपने मेन्यू पर फिर विचार करने की बात कही है. मेन्यू रेट्स में बदलाव कर कंपनी अगली तिमाही में सेल बढ़ाने पर फोकस कर रही है. 

तेजी से बढ़ी महंगाई
इस अमेरिकी फास्ट-फूड कंपनी की फ्रांस और मिडिल ईस्ट में भी बिक्री घटी है. दरअसल, यहां मैकडॉनल्ड्सका इस धारणा के चलते बहिष्कार किया जा रहा है कि वो गाजा युद्ध में इजराइल का समर्थन करती है. मैकडॉनल्ड्स ने अप्रैल में चेतावनी दी थी कि चढ़ती महंगाई से परेशान उसके अधिकतर ग्राहक बेहतर मूल्य और किफायती दरों की तलाश कर रहे हैं. अमेरिका में महंगाई ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, भारत सहित दुनिया के बाकी देशों में भी आम आदमी महंगाई से परेशान है. भारत में मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई का चक्का तेजी से घूमा है.  

लागत में बढ़ोत्तरी
बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी अपने मेन्यु को रिवाइज करने वाली है. कुछ नए फूड आइटम्स को इसमें शामिल किया जाएगा. कंपनी इस साल के अंत तक 3 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने वैल्यू-ओरिएंअेड बिग आर्क डबल बर्गर पेश कर सकती है. मैकडॉनल्ड्स पर महंगे उत्पाद बेचने का भी आरोप लगता रहा है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ बाजारों में पेपर, खाद्य पदार्थ और लेबर कॉस्ट 40% तक बढ़ गई है. इस वजह से उसे भी दाम बढ़ाने पर विवश होना पड़ा है. मैकडॉनल्ड्स अपने बर्गर के लिए पूरी दुनिया में पहचानी जाती है. बर्गर में टमाटर और प्याज का भी इस्तेमाल होता है, जिसके दाम तेजी से बढ़े हैं. 

महंगे टमाटर-प्याज
अमेरिका में एक किलो प्याज के दाम 256.23 रुपए चल रहे हैं, जबकि पिछले साल तक यह 240 रुपए के आसपास मिल रही थी. इसी तरह, टमाटर भी यहां काफी 'लाल' हो गया है. यूएस में एक किलो टमाटर का भाव 411.98 रुपए है.  मैकडॉनल्ड्स को बड़े पैमाने पर टमाटर-प्याज का इस्तेमाल करना होता है, ऐसे में उसकी लागत भी बढ़ रही है. यानी कंपनी को दोहरी मार उठानी पड़ रही है. उसकी बिक्री घट रही है और लागत में इजाफा हो रहा है. हालांकि,  मैकडॉनल्ड्स को उम्मीद है कि आने वाले तिमाही में उसकी बिक्री में इजाफा देखने को मिलेगा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

15 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

16 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10 hours ago