होम / बिजनेस / McDonald's ने लॉन्च किया ‘मिक्सोलॉजी’ प्लेटफॉर्म, जानें आखिर क्या है ये?

McDonald's ने लॉन्च किया ‘मिक्सोलॉजी’ प्लेटफॉर्म, जानें आखिर क्या है ये?

McDonald's और कोका कोला ने कुछ ऐसा पेश किया है, जो स्वाद को मिक्स करने वालों को जरूर पसंद आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ नया आजमाने वालों के लिए मैकडोनाल्‍ड्स इंडिया (वेस्‍ट एंड साउथ) ने कोका-कोला इंडिया के साथ मिलकर ग्लोबल ‘मिक्सोलॉजी’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी ने नए रिफ्रेशिंग बेवरेज ‘मसाला पॉप X कोक’ और ‘चिली गुआवा X स्प्राइट’ बाजार में उतारे हैं. कोक और स्प्राइट के शानदार और मूल सार को पारंपरिक भारतीय फ्लेवर्स के साथ मिलाकर तैयार किया गया यह एक अनूठा मिश्रण है. ग्राहकों को एक नए स्वाद के साथ कोक और स्प्राइट का एक रोमांचक फिजी एक्सपीरियंस देने के लिए चार नए, मजेदार और एकदम लेटेस्ट नॉन-अल्कोहोलिक बेवरेज तैयार किए गये हैं.

तीखा स्वाद और मीठापन
मैकडोनाल्‍ड्स इंडिया अपने ग्राहकों को एक लुभाने वाले फ्यूजन का अनुभव करने का मौका दे रही है, जहां मिर्ची का तीखा स्‍वाद अमरूद के रसीले मीठेपन के साथ घुल जाता है और जो चेहरे पर मुस्कान लाने वाले फ्लेवर्स का एक जबर्दस्‍त तालमेल प्रदान करता है. ‘चिली गुआवा X स्प्राइट’ आपको स्वाद के एक शानदार सफर पर लेकर जाता है. मैकडोनाल्ड्स इंडिया में दिल को खुश कर देने वाले एक संपूर्ण मील के साथ यह टैंगी बेवरेज एकदम परफेक्‍ट रहेगा.

ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें
वहीं, दूसरी ओर ‘मसाला पॉप X कोक’ इमली, नींबू और चुटकीभर मसालों को कोका कोला के साथ मिलाकर तैयार किया गया एक रोमांचक मिश्रण है, जो वाकई भारतीय सार का जश्‍न मनाता है और आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देता है. मैकडोनाल्ड्स इंडिया (वेस्‍ट एंड साउथ) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अरविंद आरपी ने कहा कि नए मिक्सोलॉजी प्लेटफॉर्म के अंतर्गत हम फिजी और फ्लेवर से भरपूर मसाला पॉप और चिली गुआवा पेश करके बहुत उत्साहित हैं. हमारा मानना है कि मिक्सोलॉजी रेंज बेवरेज इनोवेशन की असीमित संभावनाओं के लिए एक बड़ा प्रमाण है. मैकडोनाल्ड्स इंडिया में हम हमारे मैन्यू में नवाचार करने और ग्राहकों को उनके पैसे का पूरा मूल्‍य प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं. हमारा मानना है कि इस नई पेशकश से हमारे ग्राहकों के खान-पान से जुड़े शानदार अनुभव में बढ़ोतरी होगी.

ऐसे लोगों को आएगा पसंद
कोका कोला इंडिया एवं साउथवेस्ट एशिया के चीफ कस्टमर ऑफिसर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि कोका कोला X मसाला और स्प्राइट X चिली गुआवा के लॉन्च के साथ भारत में ग्लोबल मिक्सोलॉजी प्लैटफॉर्म को लाते हुए हमें खुशी हो रही है. इस नवाचार को लेकर हम बहुत रोमांचित हैं – कुछ ऐसे परिचित फ्लेवर्स के साथ हमारे बेवरेज को नए और शानदार रूप में देखना बहुत अच्छा लग रहा है जो उन भारतीय ग्राहकों और उनके स्वाद की जरूरतों को पूरा करते हैं जिन्हें चीजों को मिलाना पसंद है. यह लॉन्च कोको-कोला और मैकडोनाल्ड्स के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का बेहतरीन प्रमाण है और हमारे ग्राहकों के लिए नए और तरोताजा कर देने वाले अनुभवों का निर्माण करने के लिए हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

टैग्स McDonald’s
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago