✕

होम / बिजनेस / Maruti की बादशाहत खत्म, Tata Punch बनी 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Maruti की बादशाहत खत्म, Tata Punch बनी 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Tata की पंच पिछले साल देश की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है. वहीं, मारुति बिक्री के मामले में पिछले चार दशक में पहली बार पिछड़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के ऑटो बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दशकों से चली आ रही बादशाहत अब खत्म हो गई है. दरअसल, पिछले साल 2024 में टाटा (Tata Motors) की पंच ने मारुति सुजुकी को पछाड़ते हुए बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यह पिछले साल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही. वहीं, पिछले चार दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब मारुति की कोई गाड़ी टॉप सेलिंग मॉडल नहीं बन पाई. बता दें, साल 2023 में मारुति की स्विफ्ट हैचबैक सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही थी, लेकिन इस बार वह टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई. तो आइए जानते हैं 2024 में टाटा पंच सहित कौन-सी पांच कारें सबसे ज्यादा बिकीं?

लोगों की पसंद बन रही एसयूवी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा पंच ने पिछले साल 202,029 गाड़ियां बेची. टाटा पंच की लोकप्रियता कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि ग्राहक अब एसयूवी को पसंद कर रहे हैं. इनमें पंच जैसी एंट्री लेवल की गाड़ी से लेकर मर्सिडीज G63 AMG तक शामिल हैं. एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता ने हैचबैक को सेल के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है. यह वजह है कि 2024 में केवल एक हैचबैक मॉडल (मारुति वैगनआर) ही शीर्ष 5 रैंकिंग में जगह बना पाया. टाटा मोटर्स की पंच एक एंट्री लेवल एसयूवी कार है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह मॉडल पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है. इसके अलावा पंच का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू होकर 15 लाख रुपये तक जाती है.

साल 2024 की टॉप 5 सेलिंग कार

साल 2024 में मारुति की वैगनआर 190,855 यूनिट के साथ दूसरे नंबर पर रही. वहीं, मारुति एर्टिगा बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही, इसकी बिक्री पिछले साल 190,091 यूनिट रही. इसके अलावा मारुति की ब्रेजा एसयूवी की ब्रिकी 188,160 यूनिट रही, जबकि हुंडई की क्रेटा 186,919 यूनिट के साथ पांचवें नंबर पर रही. एसयूवी की बढ़ती हिस्सेदारी के साथ ही पंच की रैंकिंग में भी सुधार हो रहा है. 2022 में यह बिक्री के मामले में नौवें और 2023 में आठवें स्थान पर थी. 

टाटा मोटर्स ने पिछले साल कुल 5.6 लाख यूनिट बेची

टाटा मोटर्स के पैसेंजर कार और इलेक्ट्रिक बिजनस के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा कि कंपनी को एसयूवी के लिए मजबूत प्राथमिकता मिल रही है, जिससे पिछले कुछ साल में इसकी बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स की बिक्री पिछले साल 5.6 लाख यूनिट रही. यह बिक्री के लिहाज से हमारे लिए लगातार चौथा अच्छा साल रहा. कंपनी ने इस दौरान अपने एसयूवी पोर्टफोलियो में मजबूत ग्रोथ दर्ज की. एसयूवी के वॉल्यूम में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई. टाटा मोटर्स और कई अन्य कार कंपनियों ने पिछले साल कीमतों में कटौती की थी, क्योंकि बाजार में मंदी देखी गई थी. दूसरी ओर मारुति अपने एसयूवी मॉडल के पोर्टफोलियो को बेहतर बना रही है. कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी करीब एक-चौथाई है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

18 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

18 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago