✕

होम / बिजनेस / Maruti Suzuki ने जारी किया दमदार रिजल्ट, मुनाफा 46.87% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 9.9% की बढ़ोतरी

Maruti Suzuki ने जारी किया दमदार रिजल्ट, मुनाफा 46.87% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 9.9% की बढ़ोतरी

कंपनी में मुनाफे में अच्छा इजाफा देखने को मिला है. सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 46.87% से ज्यादा बढ़कर 3,649.9 करोड़ रुपये हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल-जून तिमाही में ऑटो कंपनी का नेट प्रॉफिट 46.88 फीसदी बढ़ गया है. कंपनी ने इस अवधि में 3,650 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,485 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

अनुमान से बेहतर रहे Maruti Suzuki के नतीजे

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki का अप्रैल-जून का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 35,531 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 32,327 करोड़ रुपये था. आठ ब्रोकरेज कंपनियों ने अनुमान लगाया गया है कि मारुति सुजुकी का पहली तिमाही का नेट प्रॉफिट 3,235 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 34,566 करोड़ रुपये रहेगा. नतीजों से पता चलता है कि तिमाही के दौरान मारुति सुजुकी ने 895 करोड़ रुपये का इन्वेंट्री गेन हासिल किया, जबकि एक साल पहले यह लगभग 100 करोड़ रुपये था.

Maruti Suzuki का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.1% पर

जून तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेटिंग मार्जिन (EBIT) एक साल पहले की तुलना में 390 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 11.1 फीसदी हो गया, जिसकी वजह मुख्य रूप से कमोडिटी की कीमतों में नरमी रही. मारुति सुजुकी ने एक इनवेस्टर प्रेजेटेशन में कहा कि इसके अलावा, लागत में कमी के प्रयासों, फेवरेबल ऑपरेटिंग लीवरेज और फेवरेबल फॉरेन एक्सचेंज मूवमेंट ने भी मार्जिन में मदद की. कंपनी ने अप्रैल-जून के दौरान 5.22 लाख व्हीकल बेचे, जो सालाना आधार पर 5 फीसदी अधिक है.

शेयर की परफॉर्मेंस

आज के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है. बाजार बंद होते समय मारुति सुजुकि के शेयर 501.35 रुपये या 3.8 फीसदी की तेजी के साथ 13,375.00 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए. वहीं एक साल में कंपनी ने निवेशकों को 36.19 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर में 31.30 फीसदी की तेजी आई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago